Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर घर ले आएं ये 5 चीजें, बढ़ेगी धन-समृद्धि और खुशहाली!

Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है. ज्योतिषियों के मुताबिक, बुद्ध पूर्णिमा के दिन कुछ चीजें घर लाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है. तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में.

Advertisement
बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये उपाय (Photo: ITG) बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये उपाय (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

Buddha Purnima 2026: 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन को हिंदू और बौद्ध दोनों परंपराओं में खास महत्व बताया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में अवतार लिया था. इसलिए इस दिन लोग पूजा-पाठ के साथ कुछ शुभ वस्तुएं घर लाकर समृद्धि की कामना करते हैं. तो आइए जानते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन कौन सी चीजें घर लानी चाहिए. 

Advertisement

पीतल का हाथी

पीतल का हाथी घर में स्थिरता और ताकत का प्रतीक माना जाता है. वास्तु और फेंगशुई दोनों में इसे शुभ माना गया है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन इसे घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और घर का माहौल शांत रहता है. इसे घर के लिविंग एरिया या मुख्य दरवाजे के पास रखना ज्यादा अच्छा माना जाता है.

बुद्ध की प्रतिमा

महात्मा बुद्ध की मूर्ति शांति और सकारात्मक सोच का प्रतीक होती है. मान्यता है कि इसे घर में रखने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है. फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा या ध्यान मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा घर में खुशहाली और सौभाग्य लाती है. इसे साफ और ऊंची जगह पर रखना चाहिए.

चांदी का सिक्का

चांदी को चंद्रमा और शुद्धता से जोड़ा जाता है. बुद्ध पूर्णिमा पर चांदी का सिक्का घर लाने से धन-समृद्धि बढ़ने की मान्यता है. इसे तिजोरी या पूजा स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की बात कही जाती है. कई लोग इसे शुभ शुरुआत का संकेत भी मानते हैं.

Advertisement

श्री यंत्र

श्री यंत्र को धन और समृद्धि का शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन इसे घर में स्थापित करने से धन लाभ और तरक्की के रास्ते खुलते हैं. इसे पूजा घर में रखकर नियमित पूजा करना शुभ माना जाता है.

कौड़ी

कौड़ी को प्राचीन समय से ही धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता रहा है. कहा जाता है कि यह माता लक्ष्मी को प्रिय होती है. बुद्ध पूर्णिमा पर घर में कौड़ी रखने से बरकत बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती. इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना ज्यादा लाभकारी माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »