Janmashtami2017: जानें, उत्तर भारत में कब मनेगा कान्हा का Birthday

जानिये, उत्तर भारत में कब मनाई जा रही है कृष्ण जन्माष्टमी... क्या है पूजन का शुभ मुहूर्त...

Advertisement
Krishna Krishna

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

कई बार ऐसा हुआ है जब कृष्णजन्माष्टमी को दो अलग-अलग दिनों में मनाया गया है. इस वजह से कई लोगों को परेशानी होती है कि वो कब भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाएं. हिंदू धर्म के अनुसार कोई भी शुभ कार्य उदयातिथि में किया जाता है. भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव भी उदयातिथि में 15 अगस्त को पूरे उत्तर भारत में मनाया जाएगा.

Advertisement

वैष्णव संम्प्रदाय के लोग दुनियाभर में 15 अगस्त के दिन मनाएंगे. भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में भी 15 अगस्त के दिन मनाने के लिए भक्त जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं.

इसलिए आप भी बिना किसी संदेह के 15 अगस्त को मना सकते हैं. भगवान कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. साल 2017 में अष्टमी तिथि का आरंभ 14 अगस्त की शाम को होगा.

अष्टमी तिथि आरंभ – 7:45 (14 अगस्त)

अष्टमी तिथि समाप्त – 5:39 (15 अगस्त)

इसलिए स्मार्त सम्प्रदाय के लोग 14 अगस्त की रात को ही मनाएंगे. लेकिन उदयातिथि को महत्वपूर्ण मानने वाले वैष्णव सम्प्रदाय के लोग 15 अगस्त को का त्योहार मनाएंगे.

कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि

- सबसे पहले स्नान करके साफ वस्त्र धारण कर पूजा के लिए तैयार हो जाएं सारी सामग्री एकत्र कर लें

Advertisement

- की प्रतिमा चौकी में स्थापित करें

- का हाथ जोड़कर आवाहन करें

- आवाहन करने के बाद पुष्प भगवान कृष्ण के चरणों में अर्पित करें

- का जल से अभिषेक करें

- को वस्त्र और जनेऊ अर्पित करें

- चंदन ,रोल और अक्षत अर्पित कर पूजन करें

- कृष्णजी को इत्र अर्पित करें

- कृष्ण जी को पुष्प की माला अर्पित करें

- कृष्ण जी को धूप और दीप दिखाएं

- कृष्ण जी को फल और माखन, मिसरी अर्पित करें

- कृष्ण जी को दक्षिणा अर्पित करें

- पूरे परिवार के साथ आरती की थाली सजा कर कृष्ण जी की आरती करें

- से पूजा में हुई अज्ञात भूल के लिए क्षमा प्रार्थना करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement