राजस्थान के सिरोही में दर्दनाक हादसा... टायर फटने से कार पलटी, परिवार के 5 लोगों की मौके पर मौत

राजस्थान के सिरोही जिले (Sirohi) में गुरुवार की सुबह एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब रफ्तार में जा रही कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे का शिकार हुआ परिवार जोधपुर जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही ये घटना हो गई.

Advertisement
हादसे में पांच लोगों की मौत हादसे में पांच लोगों की मौत

राहुल त्रिपाठी

  • जयपुर,
  • 24 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

राजस्थान के सिरोही जिले (Sirohi) में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा (accident) हो गया. इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा कार का टायर फटने की वजह से हुआ. टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

एजेंसी के अनुसार, यह हादसा सिरोही जिले के ब्यावर-पिंडवाड़ा हाइवे पर हुआ. यहां एक परिवार कार से जोधपुर की ओर जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान उसका टायर फट गया, जिसकी वजह से ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार कई बार पलटी खाकर सड़क के किनारे जा गिरी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 75 KM की स्पीड, मेन लाइन के बजाय लूप लाइन में एंट्री... फिर मालगाड़ी से टक्कर, बागमती एक्सप्रेस एक्सीडेंट की पूरी डिटेल

इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. लोगों ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं.

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिससे टायर फटने के बाद नियंत्रण नहीं रह सका. पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. राहत व बचाव कार्यों के दौरान शवों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है. परिवार जोधपुर किसी निजी काम के सिलसिले में जा रहा था. भीषण हादसे को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »