13 साल की बच्ची, 32 आरोपी और गैंगरेप... जिन-जिन होटलों में मासूम से हुई दरिंदगी, उन पर चला बुलडोजर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिन होटलों में बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था, उन पर देर रात बुलडोजर चला दिया गया. पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मामले की जांच जारी है.

Advertisement
श्रीगंगानगर में नाबालिग बच्ची से हुआ था गैंगरेप. (Photo: ITG) श्रीगंगानगर में नाबालिग बच्ची से हुआ था गैंगरेप. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • श्रीगंगानगर,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में प्रशासन ने देर रात बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस-प्रशासन ने उन चार होटलों पर बुलडोजर चला दिया, जहां बच्ची के साथ कथित तौर पर वारदात हुई थी. इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह मामला 18 जून का है. आरोप है कि एक रिक्शा चालक ने घर से गायब हुई 13 साल की बच्ची को होटल में बेच दिया था. इसके बाद बच्ची के साथ हैवानियत शुरू हुई. आरोप है कि 32 लोगों ने बच्ची के साथ रेप किया. इस पूरे मामले में अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

होटल मालिकों ने बच्ची को दिन में 6-6 लोगों के हवाले कर दिया. बच्ची से लगातार हर दिन 6 लोग रेप करते रहे. आरोप लगा कि दर्द से तड़पती बच्ची को शराब पिला दी जाती थी. श्री गंगानगर के कई होटलों में बच्ची से हैवानियत हुई. इस वारदात को लेकर बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर एसपी ऑफिस और कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचे थे.

कांग्रेस और छात्र संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने सख्त एक्शन की मांग की थी. उनका कहना था कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा. इसको देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी. पुलिस-प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रिक्शा चालक ने होटल में बेचा, 5 दिन तक नरक में रही 13 साल की मासूम, 30 से ज्यादा लोगों ने किया गैंगरेप; कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

इस घटना को तीन दिन तक दबाने की कोशिश हुई. जिलेभर में आक्रोश का माहौल था. पुलिस ने होटल मालिकों सहित कई होटल मैनेजरों को पकड़ा और पूछताछ शुरू हुई. श्री गंगानगर में 150 से ज्यादा अवैध होटल चल रहे हैं. रजिस्ट्रेशन सिर्फ 40 का है.

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन के मेन गेट पर धरना-प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और होटल संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष व श्रीकरणपुर विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर समेत कई नेता व जनप्रतिधि धरने पर बैठे थे.

धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक ने कहा था कि यह मामला बेहद शर्मनाक और अमानवीय है. आरोपियों को फांसी की सजा देनी चाहिए. रेप के आरोपियों, होटल संचालकों और रिक्शा चालक के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग उठी.

श्री गंगानगर में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. लोग होटल तोड़ने की मांग के साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर प्रशासन ने रात में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 होटलों पर बुलडोजर चला दिया. एसपी हरिशंकर ने कहा कि अपराधियों को कड़ी सजा दिलाएंगे.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: हरनेक सिंह)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »