Snake In Monsoon: जहरीला काला नाग फंस गया चूहे पकड़ने के पिंजरे में , आधी रात घर में मची दहशत

राजस्थान के बारां जिले के सेमला गांव में चूहों को पकड़ने के लिए लगाए गए चूहेदानी में जहरीला काला नाग फंस गया. देर रात परिवार की नजर पिंजरे पर पड़ी तो फन फैलाए बैठे नाग को देखकर घर में दहशत फैल गई. सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को बुलाया गया. बरसात के मौसम में सांपों के रिहायशी इलाकों में निकलने की घटनाएं बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Advertisement
सांप को देखकर लोगों में दहशत फैल गई (Photo: ITG) सांप को देखकर लोगों में दहशत फैल गई (Photo: ITG)

राम प्रसाद मेहता

  • बारां,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

बरसात का मौसम आते ही सांपों के रिहायशी इलाकों में निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन राजस्थान के बारां जिले में जो हुआ, उसने पूरे गांव को हैरान कर दिया. यहां एक परिवार ने चूहों को पकड़ने के लिए घर के भीतर चूहादानी  लगाया था, लेकिन सुबह उसमें चूहा नहीं, बल्कि फन फैलाए बैठा एक बड़ा काला नाग दिखाई दिया. यह नजारा देखते ही घर में दहशत फैल गई और कुछ ही देर में आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.

Advertisement

यह घटना बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र के सेमला गांव की है. गांव निवासी भारत सिंह लोधा ने अलमारी के पास चूहों से बचाव के लिए चूहादानी रखा था. देर रात करीब एक बजे जब उनकी नजर पिंजरे पर पड़ी तो अंदर एक जहरीला काला नाग फन फैलाए बैठा था. अचानक सामने आए इस दृश्य से परिवार के लोगों के होश उड़ गए. परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक किसी ने पिंजरे के पास जाने की हिम्मत नहीं की. बाद में वन विभाग को सूचना दी गई, ताकि नाग को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा सके.

बरसात में आ जाते हैं सांप 

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात शुरू होने के बाद इलाके में सांपों की आवाजाही बढ़ गई है. खेतों और बिलों में पानी भरने के कारण सांप अक्सर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर लेते हैं. विशेषज्ञ भी लोगों को सलाह देते हैं कि इस मौसम में घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, अनाज और कबाड़ जमा न होने दें तथा किसी भी सांप को खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना सबसे सुरक्षित तरीका है. सेमला गांव की यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. चूहे पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा जब जहरीले नाग का अस्थायी ठिकाना बन गया, तो जिसने भी यह नजारा देखा, वह कुछ पल के लिए सन्न रह गया.

Advertisement

बारिश के मौसम में क्या बरते सावधानी 

बरसात के दौरान बिलों में पानी भरने से सांप अक्सर सुरक्षित जगह की तलाश में घरों और रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं. ऐसे में घबराने के बजाय कुछ सावधानियां अपनाना जरूरी है : 

- घर के आसपास झाड़ियां, लकड़ी, ईंटों का ढेर और कबाड़ जमा न होने दें.

जहां अनाज रखा जाता है वहां चूहों की आवाजाही पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जहां चूहे होते हैं, वहां सांप आने की संभावना भी बढ़ जाती है.

रात के समय बाहर निकलते वक्त टॉर्च का इस्तेमाल करें और बंद जूते पहनें.

यदि घर में सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें.

बच्चों और पालतू जानवरों को सांप से दूर रखें.

तुरंत वन विभाग, स्थानीय रेस्क्यू टीम या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को सूचना दें.

यदि किसी को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू इलाज में समय न गंवाएं. बिना देर किए नजदीकी अस्पताल ले जाएं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »