सरिस्का टाइगर रिजर्व में दो साल के पैंथर का शिकार, पेड़ पर लगे फंदे पर लटका मिला, एक शिकारी गिरफ्तार

एनसीआर क्षेत्र के सरिस्का टाइगर रिजर्व में शिकार का एक और मामला सामने आया है. अलवर के राजगढ़ वन क्षेत्र में दो वर्षीय पैंथर की पेड़ पर लगाए गए फंदे में फंसने से मौत हो गई. वन विभाग ने मामले में एक शिकारी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

Advertisement
सरिस्का में पैंथर का शिकार (Photo: Himanshu Sharma/ITG) सरिस्का में पैंथर का शिकार (Photo: Himanshu Sharma/ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 30 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

सरिस्का टाइगर रिजर्व में एक बार फिर शिकार का मामला सामने आया है. अलवर जिले के राजगढ़ वन क्षेत्र के गोवाड़ा इलाके में दो साल के एक पैंथर की मौत हो गई. पैंथर पेड़ पर लगाए गए फंदे में फंस गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया.

यह मामला अलवर के वन नाका प्रतापगढ़ के अधीन झिरी गांव की शाखा गुवाड़ा क्षेत्र का है. सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक पैंथर पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दे रहा है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां पैंथर मृत अवस्था में मिला. प्रारंभिक जांच में पैंथर के पेट पर रस्सी का फंदा लगा हुआ पाया गया, जिससे मामला संदिग्ध हो गया.

Advertisement

पेड़ से लटका मिला दो साल का पैंथर

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई. इसके बाद डीएफओ आर के हुड्डा के निर्देश पर राजगढ़ एसीएफ प्रशांत कुमार गौड़, भिवाड़ी एसीएफ संजय कुमार और रेंजर जितेंद्र सैन सहित वन विभाग की टीम बुधवार को घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया.

मंगलवार को मृत पैंथर को थानागाजी रेंज कार्यालय लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद पैंथर का दाह संस्कार किया गया. वनपाल रामवतार मीना ने बताया कि पैंथर की मौत फंदे में फंसने से हुई है.

शिकार की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति पर संदेह हुआ. इसके बाद शाखा गुवाड़ा निवासी प्रभुदयाल मीना को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने शिकार करने की बात कबूल कर ली. आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया.

Advertisement

पुलिस ने एक शिकारी को किया गिरफ्तार 

सरिस्का क्षेत्र में शिकार की यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े कर रही है. इन दिनों सरिस्का में बाघों की नियमित साइटिंग हो रही है. बाघों की संख्या करीब 50 तक पहुंच चुकी है और शावकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. वर्ष 2005 में सरिस्का पूरी तरह बाघ विहीन हो गया था, जब शिकारियों ने सभी बाघों को मार दिया था. ऐसे में सरिस्का में शिकार का खतरा हमेशा बना रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »