राजस्थान: 10वीं की छात्रा से चाकू की नोक पर रेप, आरोपी दुकानदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

सांचौर से 10वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी फरार है पुलिस उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

नरेश सरनाऊ (बिश्नोई)

  • सांचौर,
  • 02 मई 2024,
  • अपडेटेड 10:45 PM IST

राजस्थान के सांचौर से 10वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि जब वो स्कूल गई थी तो आरोपी ने डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया. घर पहुंचकर पीड़िता ने पिता को आपबीती बताई और स्थानीय थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी की तलाश शुरू की. 

Advertisement

पीड़िता ने बताया 3 महीने पूर्व जब वो इंटरवल के समय स्कूल परिसर के पास स्थित आरोपी जबराराम पुत्र सैंधाराम मेघवाल के कैबिन पर बिस्कुट लेने गई थी तो उस दौरान आरोपी ने जबरदस्ती उसकी बेटी को पकड़ लिया और कैबिन के पीछे वाले कमरे में ले जाकर चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो भी ले दिए और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

10वीं की छात्रा से दुष्कर्म 

इसके अलावा पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को वो 11 बजे वो स्कूल से घर लौट रही थी तो रास्ते में आरोपी उसे मिल गया और प्लास्टिग की थैली में फोन और चिट्ठी लकर उसे धमकी दी.  आरोपी की धमकी की वजह से पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया. लेकिन आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा. जिसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई.

Advertisement

पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज 

इस मामले पर सांचौर थानाधिकारी हुकमाराम ने बताया कि पीड़िता की तरफ से दुष्कर्म की शिकायत मिली है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया. इस मामले की जांच चल रही है, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी की स्कूल के बाहर चॉकलेट और बिस्कुट की स्टॉल है. पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »