नरेश बिश्नोई (सरनाऊ) राजस्थान के जालौर में आजतक के संवाददाता हैं. वह मार्च 2019 से आजतक के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें पत्रकारिता में कुल 10 साल का अनुभव है. उन्हें क्राइम और पॉलिटिक्स बीट के अलावा जिले की जनसमस्याओं पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है. आजतक से पहले वह ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. नरेश की सुराणा के मटकी प्रकरण, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की रिपोर्टिंग और अहमदाबाद के आयशा सुसाइड प्रकरण की रिपोर्टिंग उल्लेखनीय रही हैं.