राजस्थान: 19 घंटे से बोरवेल में फंसा है 5 साल का आर्यन,  लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन 

राजस्थान के दौसा में मंगलवार दोपहर एक 5 साल का बच्चा आर्यन बोरवेल में जा गिरा और फंस गया. बच्चे को बचाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं. हालांकि 19 घंटे बीत चुके हैं और रेस्क्यू टीम को कामयाबी नहीं मिली है.

Advertisement
19 घंटे से बोरवेल में फंसा है 5 साल का आर्यन 19 घंटे से बोरवेल में फंसा है 5 साल का आर्यन

संदीप मीणा

  • दौसा,
  • 10 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

राजस्थान के दौसा में एक बार फिर बोरवेल हादसा हुआ है. यहां 5 साल का आर्यन बोरवेल में जा गिरा और फंस गया. दौसा जिले के कालीखाड गांव की ये घटना है. यहां सोमवार को करीब 3:30 बजे दोपहर को आर्यन मीना अपनी मां गुड्डी देवी के साथ खेत पर जा रहा था. रास्ते में बोरवेल के समीप उसका पांव फिसल गया और वह 150 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा. इधर बोरवेल में बच्चा गिरने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया.

Advertisement

हादसे की सूचना मिलने के बाद खुद दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार, विधायक दीनदयाल बेरवा सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है.

इधर हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है. बच्चे को से कुशल बाहर निकालने के लिए एक और तो पैरेलल गड्ढा खोदा जा रहा है. वहीं बोरवेल से सीधे निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है. सोमवार को करीब 3:30 बजे से जोड़ें तो बच्चे को बोरवेल में गिरे लगभग 19 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी उसे निकाला नहीं जा सका है.

एजेंसी के अनुसार आर्यन को लेकर बचावकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने आखिरी बार घटना के 13 घंटे बाद, आधी रात लगभग 2 बजे कैमरे के जरिए मूवमेंट देखा था. बचाव दल उस तक पहुंचने के लिए पैरलल बोरवेल खोद रहा है. साथ ही उसे पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई भी कर रहा है. रस्सी और कुछ अन्य उपकरणों की मदद से बच्चे को बाहर निकालने की भी कोशिश की जा रही है.

Advertisement

एक अधिकारी ने कहा कि बचावकर्मियों ने समानांतर गड्ढा खोदने के लिए कई अर्थमूवर्स और ट्रैक्टरों को तैनात किया है. कालीखाड़ गांव के एक कृषि फार्म में खेलते समय आर्यन खुले बोरवेल में गिर गया. घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई और बचाव अभियान एक घंटे बाद शुरू हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »