रात को रेस्क्यू किया जो सांप, सुबह को उसी ने काटा, शख्स की हालत गंभीर

अलवर में एक स्नेक रेस्क्यूअर के साथ अजीब किस्सा हुआ. दरअसल देर रात उसने जिस सांप को रेस्क्यू किया था उसी ने अगली सुबह युवक को काट लिया. फिलहाल वह अस्पताल में है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
रात को रेस्क्यू किया जो सांप, सुबह को उसी ने काटा, शख्स की हालत गंभीर (Photo: itg) रात को रेस्क्यू किया जो सांप, सुबह को उसी ने काटा, शख्स की हालत गंभीर (Photo: itg)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

राजस्थान के अलवर में अजीब किस्सा सामने आया, यहां जिस सांप का रात के समय एक युवक ने रेस्क्यू किया था, उस सांप ने सुबह युवक को ही काट लिया. सांप के रेस्क्यू के बाद युवक की लापरवाही उस पर ही भारी पड़ गई. सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ने की जगह युवक ने उसको अपने पास घर पर रख लिया. लेकिन सुबह के समय जब युवक सांप को छोड़ने के लिए निकाला तो सांप ने युवक को डस लिया. युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement

खानपुर निवासी फजर खान सांप को रेस्क्यू करने का काम करता है. फजर को देर रात करीब 2 बजे एक परिचित के घर में सांप निकलने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर वो मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया. सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय पहले उसे एक बैग में बंद किया गया और बाद में अपने घर भी ले जाया गया.

इसके बाद युवक सांप को जंगल में छोड़ने के लिए निकला. इसी दौरान सांप किसी तरह उसकी गाड़ी में जाकर सीट के नीचे और बाद में बोनट के पास छिप गया. जब फजर खान ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की. तो सांप ने अचानक उसके हाथ पर डंस लिया. सांप के डंसते ही युवक की तबीयत बिगड़ने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है.

Advertisement

पीड़ित फजर खान ने बताया कि वो सांप को जंगल में छोड़ने जा रहे थे, लेकिन गाड़ी में छिपे सांप ने अचानक हमला कर दिया. इस घटना के बाद लोगों ने बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा इंतजाम के सांप पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है. वहीं दूसरी तरफ युवक का रेस्क्यू करते हुए वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान रात के समय जब युवक ने सांप को रेस्क्यू करके अपने बैग में रखा. उसके बाद सांप युवक की गाड़ी के इंजन में बोनट के नीचे घुस गया. उस दौरान भी युवक का रेस्क्यू करने और सांप के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement