झुंझुनूं: गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बना फर्जी DSP, जूतों के रंग ने फंसा दिया

झुंझुनूं पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए डीएसपी बनकर घूम रहा था. आरोपी के पास से पुलिस वर्दी और बाइक बरामद हुई. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इस वर्दी का कहां कहां इस्तेमाल किया है.

Advertisement
पुलिस ने फर्जी DSP को गिरफ्तार किया पुलिस ने फर्जी DSP को गिरफ्तार किया

aajtak.in

  • झुंझुनूं,
  • 24 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

राजस्थान की झुंझुनूं पुलिस ने एक फर्जी डीएसपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए डीएसपी बनकर घूम रहा था. पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके बैग से वर्दी मिली. पूछताछ करने पर वह संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

इस मामले पर एएसआई मुलायम सिंह ने बताया कि कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल धर्मपाल को सूचना मिली थी कि एक युवक फर्जी डीएसपी बनकर घूम रहा है. जब वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो बाइक के साथ खड़ा था. शख्स से बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो उसके पास नहीं थे और बाइक भी बिना नंबर के थी. बाइक के आगे और पीछे पुलिस लिखा स्टीकर लगा था.

Advertisement

पुलिस ने फर्जी DSP को गिरफ्तार किया

तलाशी लेने पर उसके पास वर्दी मिली, वर्दी के साथ नेम प्लेट में युवक का नाम लिखा था. फिर पुलिस ने बाकरा निवासी निशांत को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही वर्दी और उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पर रुतबा जमाने के लिए यह ड्रेस सिलवाई. अब पुलिस गहनता से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने वर्दी का दुरुपयोग कहां-कहा किया है. 

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेंद्र मंगलवार शाम करीब 6 बजे इंदिरा नगर में एक पार्क के पास बाइक लिए किसी का इंतजार कर रहा था. बाइक पर पुलिस का स्टिकर व बत्ती लगी देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी. जब उससे पूछताछ की गई तो वह कई सवालों के सही जवाब नहीं दे पाया. 

Advertisement

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बना था फर्जी DSP

आरोपी निशांत को पुलिस के नियम नहीं पता थे. साथ ही उसने काले रंग के जूते पहन हुए थे, जबकि अधिकारी लेवल के जूते लाल रंग के होते हैं. वर्दी पर थ्री स्टार लगा रखा था. बाइक पर भी पुलिस का स्टिकर लगाया हुआ था. जिसके कारण पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया.

(रिपोर्ट- नैना शेखावत)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »