'मैंने मर्डर किया है, आ जाओ', शख्स ने पत्नी को उतारा मौत के घाट... खुद पुलिस को दी सूचना

रेखा के परिजनों ने सूरज के खिलाफ अपनी बेटी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. सूरज डॉग केयर सेंटर में काम करता है, जबकि रेखा गृहिणी थी. 

Advertisement
जोधपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद बुलाई पुलिस. (प्रतीकात्मक तस्वीर) जोधपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद बुलाई पुलिस. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अशोक शर्मा

  • जोधपुर,
  • 11 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी आवासीय कॉलोनी में पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खुद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया कि मैंने मर्डर कर दिया है, आ जाओ. कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पुष्टि करने के बाद उच्च अधिकारियों को सूचित किया.

Advertisement

सूचना पाकर डीसीपी आलोक श्रीवास्तव और थानाधिकारी हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच शक को लेकर विवाद होने लगा था. पति को अपनी पत्नी का फोन पर बात करना पसंद नहीं था. इसको लेकर दोनों के बीच तकरार होती थी. ऐसे ही किसी विवाद के बाद रेखा अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. वह शुक्रवार दोपहर को बच्चों को अपने मायके में ही छोड़कर अकेले ससुराल वापस आई थी.

थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आशापूर्णा नैनो मैक्स कॉलोनी में रहने वाले सूरज ने अपनी पत्नी रेखा के गले पर कैंची से वार करके उसकी हत्या कर दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह घर के बाहर हाथ में कैंची लेकर बैठा था. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और रेखा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Advertisement

रेखा के परिजनों ने सूरज के खिलाफ अपनी बेटी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. सूरज मूलत: मेड़ता रोड का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि रेखा का दूसरा विवाह गत वर्ष नवंबर में आरोपी के साथ हुआ था. दोनों कुड़ी क्षेत्र में रहने लगे, लेकिन ससुराल से अनबन होने के बाद आशापूर्ण कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे. सूरज डॉग केयर सेंटर में काम करता है, जबकि रेखा गृहिणी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »