राजस्थानः आदिवासी ने हैंडपंप छू लिया तो दबंगों ने दी खौफनाक 'सजा', पीट-पीटकर मार डाला

राजस्थान में छुआछूत की बुराई ने एक आदिवासी व्यक्ति की जान ले ली. यहां हैंडपंप से पानी भरने को लेकर एक व्यक्ति के साथ दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों को पकड़ लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है. घटना के विरोध में लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

Advertisement
किशनलाल भील. (File Photo) किशनलाल भील. (File Photo)

अशोक शर्मा

  • जोधपुर,
  • 07 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:21 AM IST

राजस्थान के जोधपुर में पानी को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने आदिवासी व्यक्ति की हत्या कर दी. इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है. यह वारदात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी में हुई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी में पानी के विवाद में कुछ युवकों ने 46 वर्षीय किशनलाल भील को बुरी तरह पीट दिया. इसके बाद आरोपियों ने घायल किशनलाल को अस्पताल ले जाने से भी रोका. 

किशनलाल के परिजन के घटना की सूचना पुलिस को दी. रात को पुलिस पहुंची, तब जाकर किशनलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया. 

इस घटना को लेकर थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद रात को ही पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. अन्य की तलाश की जा रही है. 

घटना की जांच करने पहुंची पुलिस.

घटना के बाद भील समाज के लोग मोर्चरी के सामने इस बात की मांग को लेकर बैठ गए कि बाकी आरोपियों को भी जल्द अरेस्ट किया जाए. फिलहाल पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. पुलिस के अधिकारी भी मोर्चरी पर मौजूद हैं.

Advertisement

मृतक के भाई ने कहा- हैंडपंप से दबंग नहीं भरने देते हैं पानी

मृतक के भाई अशोक भील ने कहा कि भोमिया जी की घाटी सूरज बेरा के पास हैंडपंप है, उस पर मोटर लगी हुई है. इस मोटर पर शकील, नासिर और बबलू ने कब्जा कर रखा है. अशोक ने आरोप लगाया कि ये लोग किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को पानी नहीं भरने देते हैं. अगर कोई कोशिश करता है तो उसके पाइप काट देते हैं. हम लोग लंबे समय से रात को ही वहां पानी भर रहे हैं.

अशोक ने कहा कि रविवार की रात किशनलाल पाइप लेने गया तो जाति सूचक गलियां देकर भगा दिया. इसके बाद घर पर आकर हमला कर दिया. आरोपियों ने किशनलाल और उसके बेटे के साथ मारपीट की.

अशोक ने कहा कि आरोपियों ने भाई को बहुत पीटा. हम उसे अस्पताल ले जाने लगे तो भी नहीं ले जाने दिया. जब पुलिस आई, तब भाई को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई. अब मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर बिल समाज के लोग एकत्रित हो गए हैं. किशनलाल के पोस्टमार्टम को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »