'सानु इक पल चैन ना आवे...', डांस करते-करते अचानक गिरी महिला, थम गई सांसें- VIDEO

जालोर के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव में शादी समारोह के दौरान एक नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डांस करते-करते अचानक गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है.

Advertisement
डांस करते-करते अचानक थम गई महिला की सांसें. (Photo: Screengrab) डांस करते-करते अचानक थम गई महिला की सांसें. (Photo: Screengrab)

नरेश सरनाऊ (बिश्नोई)

  • जालोर,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव से सामने आई एक घटना ने खुशियों के माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया. यहां शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य कर रही एक महिला की अचानक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. यह घटना जितनी दर्दनाक है, उतनी ही हैरान करने वाली भी है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार दीपू राजपुरोहित नामक महिला अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई हुई थी. महज चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह परिवार के साथ इस खुशी के मौके का हिस्सा बन रही थी. सोमवार रात को बंदोली कार्यक्रम के दौरान, जब माहौल पूरी तरह उत्साह और संगीत से भरा हुआ था, तब दीपू डीजे के सामने नृत्य कर रही थी. आसपास खड़े लोग भी उसे देखकर मस्ती कर रहे थे.

इसी बीच अचानक कुछ पल के लिए वह रुकी, लड़खड़ाई और देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ी. शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद वह थकान या चक्कर के कारण गिरी है, लेकिन जब वह उठी नहीं तो परिजनों के बीच अफरा-तफरी मच गई. तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे आगे रेफर किया गया. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका.

Advertisement

घटना से घर की खुशियां मातम में बदली
इस घटना ने जहां एक ओर परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है. जिस घर में शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजन और ग्रामीण इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दीपू को नृत्य करते हुए अचानक गिरते देखा जा सकता है. हालांकि महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण हुआ होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement