जालोर में गौशालाओं को दिए गए सरकारी अनुदान में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है. महालेखाकार की जांच के बाद गोपालन विभाग ने सात गौशालाओं से 16.15 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के आदेश दिए हैं. हालांकि संबंधित गौशालाओं ने विभागीय निष्कर्षों पर आपत्ति जताते हुए खुद को निर्दोष बताया है.
राजस्थान के जालोर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने सिस्टम की सुस्ती भी दिखाई और संवेदनशीलता भी. 80 साल की दृष्टिहीन कोकु देवी पांच साल से पेंशन के लिए भटक रही थीं. गुरुवार को जब वे व्हीलचेयर पर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, तो कलेक्टर खुद अपने चैंबर से बाहर आए, उनकी बात सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को पेंशन शुरू कराने के निर्देश दे दिए.
जालोर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बालिग युवती के परिवार पर कथित तौर पर समाज की पंचायत ने 21 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने, धार्मिक स्थल में प्रवेश रोकने और रिश्तेदारों के कार्यक्रमों से दूर रखने का भी आरोप है. शिकायत के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
जालोर जिले में 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की भूमिका की जांच जारी है.
राजस्थान के जालोर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां एक युवक पर बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की गई. सरेआम युवक पर बार-बार गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर पिछले काफी दिनों से दो पक्षों में तनाव था. जिसके बाद सुपारी देकर हिस्ट्रीशीटर ने शख्स पर स्कॉर्पियो के जरिए जानलेवा हमला करने की कोशिश की. देखें वीडियो.
जालोर के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव में शादी समारोह के दौरान एक नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डांस करते-करते अचानक गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है.
राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव से सामने आई एक घटना ने खुशियों के माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया. यहां शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य कर रही एक महिला की अचानक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
जालोर के भीनमाल में अवैध पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है, जहां एक परिवार की शादी में शामिल होने पर समाज से बहिष्कार और जुर्माने की धमकी दी गई है. लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि लाखों का जुर्माना लगा दिया गया. डर के माहौल में दूल्हा-दुल्हन तक थाने पहुंच गए, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र में नर्मदा मुख्य नहर से महिला, उसकी 5 साल की बेटी और एक युवक के शव बरामद हुए. नहर किनारे लावारिस बाइक मिलने के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ और गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. मृतकों की पहचान पारस देवी, उसकी बेटी खुशी और अमृतलाल भील के रूप में हुई. पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है.
राजस्थान के जालोर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में नर्मदा मुख्य नहर से महिला, उसकी 5 साल की बेटी और एक युवक के शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. धनेरिया की सरहद में नहर किनारे एक लावारिस बाइक मिलने के बाद अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई.
जालोर जिले के सरवाना क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी सास की कैंची से नाक काट दी. आरोप है कि सोहनलाल विश्नोई ने बालेरा माइनर के पास कार रोककर सास केली देवी के साथ मारपीट की और उनकी नाक काटकर सोने का आभूषण लेकर फरार हो गया. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जालोर के एक प्राइवेट स्कूल में ईंटों से बना ब्लैकबोर्ड भरभरा कर गिर गया. जिसके नीचे एक 6 वर्षीय बच्ची दब गई और उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिजनों का बुरा हाल है.
राजस्थान के जालोर के एक प्राइवेट स्कूल मरूधर शिक्षण संस्थान में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया. जहां करीब 3:30 बजे सेकेंड क्लास में पढ़ने वाली 6 वर्षीय छात्रा प्रीति क्लासरूम में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी दीवार पर ईंटों से बना ब्लैक बोर्ड भरभराकर गिर पड़ा. जिससे वह उसके नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई.
राजस्थान में जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने देर रात पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है.
राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव के रहने वाले मंगलाराम पुरोहित ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी.
राजस्थान के जालोर जिले में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव में पहले युवक की संदिग्ध मौत और फिर उसके आरोपी बने व्यक्ति की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया. पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया कि पहली मौत हादसा थी, लेकिन सबूत छिपाने और शक से बचने के लिए भाई ने ही भाई की हत्या कर दी.
राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या का मामला डेढ़ महीने बाद नया मोड़ ले चुका है . मृतक के कमरे से मिले सुसाइड नोट में प्रेम में धोखा और मानसिक पीड़ा का जिक्र है . नोट सामने आने के बाद परिजनों ने युवक की प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है .
जालोर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 यात्री घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
राजस्थान के जालोर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने हो गया. जहां सांचौर से जयपुर जा रही एक निजी ट्रेवल्स की लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए. इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह दुर्घटना आहोर थाना क्षेत्र के अगवरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 325 पर हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी ट्रेवल्स की बस सांचौर से जयपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही बस अगवरी गांव के पास पहुंची, अचानक सड़क पर आए एक पशु को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को मोड़ा, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई. बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग बस के नीचे दब गए.
जालोर के सांचौर में रंजिश के चलते गवाह के भाई सोहनलाल टांपी पर जानलेवा हमला हुआ. आरोपियों ने पहले कार से टक्कर मारी, फिर पिस्टल दिखाकर मारपीट की और अपहरण किया. इस दौरान पीड़ित के पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं. बदमाश 40 हजार रुपए और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
जालौर में 24 गांवों में महिलाओं के स्मार्टफोन पर बैन की खबर वायरल होने के बाद समाज के पांच पटेल ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि यह कोई फैसला नहीं बल्कि महिलाओं की ओर से दिया गया सुझाव था, जिस पर 26 जनवरी तक राय मांगी गई थी. बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव को देखते हुए प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन सोशल मीडिया विरोध के बाद इसे वापस ले लिया गया है.