जैसलमेर में दर्दनाक हादसा! ट्रेन की चपेट में आया ऊंटों का झुंड, 6 की मौत

जैसलमेर में ऊंटों का झुंड ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे 6 ऊंटों की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रेन को बीच ट्रैक ही रोकना पड़ा. क्योंकि 2 ऊंट बुरी तरह ट्रेन के बीच में फंस गए थे.

Advertisement
ट्रेन से टकराने से 6 ऊंटों की मौत. (Photo: Representational ) ट्रेन से टकराने से 6 ऊंटों की मौत. (Photo: Representational )

विमल भाटिया

  • जैसलमेर,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

राजस्थान के राजकीय पशु ऊंट पर संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक तरफ जहां इनकी घटती संख्या को लेकर हाईकोर्ट ने चिंता जताई है, वहीं दूसरी ओर रविवार देर रात जैसलमेर के लाठी क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. यहां भादरिया-लाठी रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरियों से गुजर रहे ऊंटों का झुंड ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे 6 ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई.

Advertisement

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊंटों के शव दूर-दूर तक बिखर गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल का मंजर इतना भयावह था कि स्थानीय ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं. इस हादसे के बाद पूरे पशु पालकों में गहरा रोष व्याप्त है. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जैसलमेर जिले के लाठी कस्बे के पास रविवार देर रात व सोमवार अलसुबह हुई. ऊंट लीलण एक्सप्रेस की चपेट में उस वक्त आए जब वे पटरियों को पार कर रहे थे. 

यह भी पढ़ें: UP: बलिया में आग लगने से दर्दनाक हादसा, 22 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत

घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

हादसे के दौरान 2 ऊंट रेल के इंजन में बुरी तरह से फंस गए. जिसके कारण रेल को बीच ट्रैक ही खड़ा करना पड़ा. इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई. आपको बता दें कि लाठी सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य है. जहां ग्रामीण कृषि के साथ पशुपालन भी करते हैं. क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऊंट भी हैं. पोकरण-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित कुछ गांवों के उत्तर और दक्षिण दिशा से रेलवे ट्रैक निकलता है. इन पटरियों के आसपास सूनसान जंगल होने से मवेशी यहां चरते हैं.

Advertisement

यही वजह है कि इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं और कई ऊंटों की जान जा चुकी है. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में पटरियों के किनारे फेंसिंग की जाए या ट्रेन की रफ्तार को नियंत्रित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement