तंत्र मंत्र का चक्कर या कुछ और...? यहां महिलाओं की कब्र से चुराए जा रहे कफन, CCTV खंगाल रही पुलिस

जयपुर के शास्त्री नगर कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्रों से कफन चोरी के मामले ने सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोगों का शक है कि तंत्र विद्या के लिए ऐसा किया जा रहा है. पुलिस ने धारा 301 के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

Advertisement
 यहां महिलाओं की कब्र से चुराए जा रहे कफन यहां महिलाओं की कब्र से चुराए जा रहे कफन

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 02 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिससे ना सिर्फ आम लोग परेशान हैं, बल्कि प्रशासन भी हैरान है. यह चोरी न तो कोई बड़ी रकम की हुई है और न ही सोना-चांदी जैसी बेशकीमती चीजों की बल्कि यह चोरी कफन की हुई है. जी हां, कब्रिस्तान में मुर्दों के कफन की चोरी ने हड़कंप मचा दिया है. जहां पिछले कुछ दिनों से कब्रिस्तान की कब्रों से कफन गायब हो रहे है और वो भी खासकर महिलाओं की कब्र से जिसकी शिकायत पुलिस थाने तक जा पहुंची.

Advertisement

मामला शास्त्री नगर के नहारी का नाका कब्रिस्तान का है, जहां कब्र में दफन महिला मुर्दों के कफन चोरी ने सबको हैरत में डाल दिया है. बड़ी बात यह की कब्रिस्तान से कफन पुरुषों की कब्र से नहीं बल्कि सिर्फ महिलाओं की कब्र को टारगेट कर चोरी हो रहे हैं. ऐसे में कब्रों के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इसकी शिकायत शास्त्री नगर पुलिस थाने में भी की है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि तंत्र विद्या के चक्कर में महिलाओं की कब्र से कफन की चोरी किए जा रहे हैं, लेकिन काफी शिकायत के बाद भी पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है. ऐसे में जो लोग ऐसे काम कर रहे हैं उन लोगों को पुलिस सबक सिखाए.

वहीं मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कब्रिस्तान में कब्र के साथ छेड़छाड़ हुई है. इसके बाद धारा 301 के तहत मामला दर्ज किया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 5-6 आरोपी हैं, जो ऐसी हरकत कर रहे है. जिसको लेकर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है, जिसमें संदिग्ध दिखाई दे रहे है और जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे.

Advertisement

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »