'बहू गर्म रोटी नहीं दे तो मेरे पास आ जाना'... बुजुर्ग महिला से बोले SDM तो हंस पड़ा पूरा पंडाल, VIDEO वायरल

जयपुर के चौमू में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में उस वक्त माहौल हल्का हो गया, जब एक बुजुर्ग महिला ने अपनी जमीन बेटे के नाम की. इस दौरान एसडीएम आशीष शर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा कि बहू गर्म रोटी नहीं दे तो मेरे पास आ जाना. उनकी यह बात सुनते ही पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा. अब इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
बुजुर्ग महिला ने बेटे के नाम कर दी जमीन. (Photo: Screengrab) बुजुर्ग महिला ने बेटे के नाम कर दी जमीन. (Photo: Screengrab)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

सरकारी कार्यक्रमों की तस्वीर दिमाग में लाइए. मंच पर अफसर, सामने कुर्सियों पर बैठे लोग, फाइलें, भाषण और औपचारिक बातें. लेकिन जयपुर के चौमू में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान ऐसा डायलॉग सुनने को मिला कि पूरा माहौल ही बदल गया. मौका था पट्टा वितरण शिविर का. एक बुजुर्ग महिला अपनी जमीन बेटे के नाम कर रही थीं. सारी कागजी प्रक्रिया पूरी हुई, दस्तावेज सौंपे गए और तभी चौमू के एसडीएम आशीष शर्मा ने मुस्कुराते हुए महिला से कहा- अब जमीन दे दी... बहू गर्म रोटी नहीं दे तो मेरे पास आ जाना.

Advertisement

बस... इतना सुनना था कि पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा. खुद बुजुर्ग महिला भी मुस्कुरा दीं. सबसे मजेदार बात ये रही कि उस समय उनका बेटा और बहू भी वहीं खड़े थे और उन्होंने भी इस बात को हंसी-मजाक में ही लिया.

यहां देखें Video

दरअसल, अक्सर यह कहा जाता है कि कई बुजुर्ग अपनी सारी संपत्ति बच्चों के नाम कर देते हैं और बाद में उन्हें उपेक्षा का सामना करना पड़ता है. एसडीएम ने इसी सामाजिक धारणा को हल्के-फुल्के अंदाज में छेड़ते हुए यह कमेंट किया था. वहां मौजूद लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लिया और माहौल खुशगवार हो गया.

VIDEO सोशल मीडिया पर छा गया

कार्यक्रम में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग एसडीएम के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर दिखी इंसानियत:, इस शख्स ने कूड़े से खाना निकालकर जानवरों को खिलाया

कई यूजर्स लिख रहे हैं कि सरकारी कार्यक्रमों में ऐसे हल्के पल कम ही देखने को मिलते हैं. वहीं कुछ लोग इस कमेंट के पीछे छिपे मैसेज की भी चर्चा कर रहे हैं. उनका कहना है कि मजाक के जरिए बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान जैसी बात भी सामने आ गई.

हालांकि, यह वीडियो सिर्फ इसलिए वायरल नहीं हो रहा कि एसडीएम ने मजेदार बात कही, बल्कि इसलिए भी कि एक औपचारिक सरकारी कार्यक्रम में कुछ पल के लिए माहौल बिल्कुल घरेलू हो गया. और यही वजह है कि चौमू का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »