दिल्ली की सड़कों पर दिखी इंसानियत:, इस शख्स ने कूड़े से खाना निकालकर जानवरों को खिलाया

सोशल मीडिाय पर एक बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को खुश कर दिया है. वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति को कूड़े के ढेर से बचा हुआ खाना इकट्ठा करके आवारा गायों और कुत्तों को खिलाते हुए देखा गया. उसके इस सरल काम को सोशल मीडिया यूजर्स खूब सराहा रहे हैं.

Advertisement
दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति को कूड़े से खाना  इकट्ठा करते देखा जा रहा है. (Photo: insta/ North_Campus_Boys) दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति को कूड़े से खाना इकट्ठा करते देखा जा रहा है. (Photo: insta/ North_Campus_Boys)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में देखा जा रहा है कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कूड़े में फेंकी गई प्लेटों और कपों के बीच से बचा हुआ खाना इकट्ठा कर रहा है. वह खाने लायक हिस्से अलग कर रहा था, ताकि बाद में वह उन्हें आवारा गायों, कुत्तों और सड़क पर घूमने वाले दूसरे जानवरों को खिला सके. 

Advertisement

उसके इस सिंपल से काम ने उसे सोशल मीडिया का स्टार बना दिया है. चारों ओर उसकी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को नॉर्थ कैंपस बॉयज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि खाना अनमोल है, इसे कचरे की तरह मत समझो. 

वीडियो में क्या कर रहा है शख्स?

वीडियो में देखा जा रहा है कि, वह व्यक्ति फेंकी हुई प्लेटों के ढेर को पहले ध्यान से देखता है और साफ बचे हुए खाने को अलग करता है और उन्हें बड़ी सावधानी से अलग-अलग करता दिखता है. वीडियो पोस्ट होते ही लोगों का ध्यान खाने की बर्बादी और शहरों में आवारा जानवरों की हालत की ओर गया. 

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है शख्स 

जिस अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया था, उसी अकाउंट से एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें उस व्यक्ति की पहचान आशुतोष के रूप में की गई है, जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है. पेज के मुताबिक, वह अपने खाली समय का कुछ हिस्सा आवारा जानवरों को खाना खिलाने में लगाता था, जो उसकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा है. दर्शकों का कहना है कि यह उसकी विनम्रता और सहानुभूति को दर्शाता है न कि ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया कोई एक बार का काम. 

Advertisement

यूजर्स क्या कर रहे हैं बात?

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उस व्यक्ति के दयालु और निस्वार्थ काम की खूब तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन सराहना से भर गया. एक यूजर ने लिखा कि वे बहुत ही विनम्र और दयालु इंसान है. दूसरे यूजर ने थोड़ा सख्त अंदाज में कहा कि कुछ लोग गायों को खिलाने के बजाय उन्हें भूखा मरते या प्लास्टिक खिलाकर परेशान होते देखते हैं. कई लोगों ने यह भी कहा कि हमें खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »