भाषा नहीं समझती थी... गालियों को 'नमस्ते' समझकर दोहराती रही विदेशी पर्यटक, शातिर ऑटो वाला हंसते हुए बनाता रहा वीडियो

Jaipur News: पिंक सिटी जयपुर मेहमाननवाजी के लिए विश्व विख्यात है, वहां से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. एक विदेशी महिला पर्यटक की भाषाई अनभिज्ञता का फायदा उठाकर उसे अश्लील गालियां सिखाने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

Advertisement
ऑटो चालक हंसते हुए बनाता रहा वीडियो.(Photo:Screengrab) ऑटो चालक हंसते हुए बनाता रहा वीडियो.(Photo:Screengrab)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

Rajasthan News: जयपुर अपनी मेहमाननवाजी और संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है, वहीं इस बार एक ऐसी घटना सामने आई जिसने शहर की छवि को ही धूमिल कर दिया है. जयपुर घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक की मासूमियत का फायदा उठाकर उसे गालियां सिखाने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है.

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो चालक हंसते हुए विदेशी महिला को आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्द सिखा रहा है.

Advertisement

भाषा और शब्दों के अर्थ से अनजान महिला उन शब्दों को सामान्य बातचीत का हिस्सा समझकर दोहराती नजर आती है. आरोपी की पहचान लुहारों का मोहल्ला निवासी मोहम्मद सोहेल के रूप में हुई है.

वीडियो सामने आते ही पर्यटक थाना पुलिस हरकत में आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की. पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर इलाके में ऑटो चालकों, राहगीरों और दुकानदारों से पूछताछ की. कड़ी मेहनत के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बताया जा रहा है कि आरोपी न सिर्फ महिला को गलत शब्द सिखा रहा था, बल्कि उसे अन्य लोगों के सामने दोहराने के लिए भी उकसा रहा था.

महिला, जो इन शब्दों के अर्थ से पूरी तरह अनजान थी, मासूमियत में उन्हें बोलती रही और यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement

जयपुर जैसे पर्यटन शहर में इस तरह का व्यवहार देश की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement