जयपुर में मनचले की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क की गर्भवती से छेड़खानी

जयपुर की एक कॉलोनी में बीच सड़क एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है. इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसमें यह शर्मनाक करतूत कैद भी हुई है.

Advertisement
महिला से छेड़खानी करने के बाद भागता आरोपी. (Photo: Screengrab) महिला से छेड़खानी करने के बाद भागता आरोपी. (Photo: Screengrab)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

जयपुर में गर्भवती महिला के साथ अश्लील हरकत ने शर्मिंदा कर दिया है. जहां बीच कॉलोनी में दिनदहाड़े राह चलती महिला को एक मनचले ने पकड़ लिया. इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें की लेकिन जब पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाई तो बदमाश भाग गया. घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

मामला जयपुर के मालवीय नगर इलाके का बताया जा रहा है. जहां 25 मार्च की शाम करीब 6 बजे एक गर्भवती महिला कॉलोनी में फोन पर बात करते हुए पैदल जा रही थी. इसी दौरान पीछे से आए एक मनचले युवक ने अचानक महिला को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की. अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. 

Advertisement

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क होते, उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सामने आई है. खास बात यह है कि घटना 25 मार्च की होने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में तत्काल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद अब जयपुर पूर्व की DCP रंजीता शर्मा ने संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही रिपोर्ट दर्ज नहीं करने जैसी शिकायत पर भी जांच के आदेश दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement