जयपुर में तेज रफ्तार का कहर! कार ने महिला नर्स को उड़ाया, कई फीट दूर जाकर गिरी- VIDEO

जयपुर के मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार सफारी कार ने स्कूटी सवार महिला नर्स को टक्कर मार दी. हादसा न्यू सांगानेर रोड स्थित रजत पथ चौराहे पर हुआ. टक्कर इतनी तेज थी कि महिला कई फीट दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. महिला के पैर की हड्डी टूट गई है.

Advertisement
जयपुर में दर्दनाक हादसा. (Photo: Screengrabs) जयपुर में दर्दनाक हादसा. (Photo: Screengrabs)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा देखने को मिला, जहां एक सफेद सफारी कार ने स्कूटी सवार महिला नर्स को बीच चौराहे पर जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि महिला कई फीट दूर उछलकर सड़क पर जा गिरी. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. अब इस हिट एंड रन हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

Advertisement

टक्कर के बाद कई फीट दूर जाकर गिरी महिला
जानकारी के मुताबिक यह हादसा 13 मई को वरुण पथ थाना क्षेत्र के न्यू सांगानेर रोड स्थित रजत पथ चौराहे पर हुआ. महिला नर्स मेवादेवी अपनी स्कूटी से चौराहा पार कर रही थीं. इसी दौरान वीर तेजाजी रोड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की सफारी कार ने लापरवाही से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महिला सड़क पर दूर जाकर गिरीं.

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को संभाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार महिला के पैर की हड्डी टूट गई है और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

Advertisement

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद चालक ने रुककर घायल महिला की मदद करने के बजाय गाड़ी भगा ली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में चालक के साथ एक महिला भी मौजूद थी. घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. 14 मई को पीड़िता की बेटी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया. 

इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. अब सामने आए CCTV वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार सफारी कार किस तरह स्कूटी को टक्कर मारते हुए निकल जाती है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement