जयपुर में खौफनाक हिट एंड रन, काली Thar ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 10 फीट हवा में उड़ा युवक, वीडियो

जयपुर के खो-नागौरियान इलाके में तेज रफ्तार काली थार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवक करीब 10 फीट हवा में उछल गया. टक्कर के बाद थार का टायर फट गया, लेकिन चालक पंचर टायर के साथ 5 किलोमीटर तक गाड़ी भगाकर फरार हो गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.

Advertisement
सड़क हादसे का CCTV आया सामने. (Photo: Screengrab) सड़क हादसे का CCTV आया सामने. (Photo: Screengrab)

विशाल शर्मा

  • जयपुर ,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो-नागौरियान थाना इलाके में हिट एंड रन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तेज रफ्तार काली थार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि युवक करीब 10 फीट तक हवा में उछल गया और सड़क पर दूर जाकर गिरा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक से चौराहा पार कर रहा था. जैसे ही वह तिराहे के पास पहुंचा, तभी दाईं ओर से तेज रफ्तार में आ रही काली थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक हवा में उछलकर सड़क के बीच जा गिरा, जबकि उसकी बाइक फिसलते हुए सड़क किनारे पहुंच गई.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही थार चालक मौके से फरार हो गया. घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा और लोग उसकी मदद के लिए दौड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी

हैरानी की बात यह रही कि हादसे के दौरान थार का अगला टायर भी फट गया था, लेकिन इसके बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. पुलिस के अनुसार आरोपी चालक पंचर टायर के साथ ही करीब 5 किलोमीटर तक थार दौड़ाता रहा ताकि लोगों और पुलिस की पकड़ से बच सके.

जानकारी के मुताबिक, कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपी चालक ने सुनसान इलाके में थार छोड़ दी और वहां से फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार थार बाइक सवार को टक्कर मारते हुए साफ दिखाई दे रही है.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त थार को जब्त कर लिया है. गाड़ी नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद इलाके में लोगों में गुस्सा है. स्थानीय लोग तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement