नागौर: चोरी के माल से बनाया आलीशान बंगला, पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

नागौर पुलिस ने चोरी के आरोप में हुसैन और उसकी पत्नी रोजी को गिरफ्तार किया है. दोनों ने चोरियों से इकट्ठा किए माल से आलीशान बंगला बनाया. जांच में खुलासा हुआ कि पति चोरी करता था और पत्नी चोरी का सामान बेचती थी. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच में जुटी है.

Advertisement
चोरी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार (फोटो- Meta AI) चोरी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार (फोटो- Meta AI)

केशाराम गढ़वार

  • नागौर,
  • 24 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

राजस्थान के नागौर जिले के सदर थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में हुसैन और उसकी पत्नी रोजी को गिरफ्तार किया है. पति-पत्नी की यह जोड़ी चोरियों से इकट्ठा किए गए माल को बेचकर आलीशान बंगला बनाकर रह रही थी.

सदर थाना क्षेत्र के बासनी बेहलीम गांव के रहने वाले इरफान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 और 16 जनवरी की रात उनके घर में चोरी हुई. घर की खिड़कियां टूटी हुई थीं और अलमारी से 22 हजार रुपये कैश, सोने-चांदी के जेवर और दस्तावेज गायब थे. पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी अनुसंधान से हुसैन और उसकी पत्नी रोजी तक पहुंची.

Advertisement

चोरी के आरोप में पति-पत्नी आरोप

जांच में खुलासा हुआ कि हुसैन चोरी करता था और उसकी पत्नी रोजी चोरी का माल बाजार में बेच देती थी. पिछले एक साल में इन्होंने बासनी बेहलीम गांव में कई चोरियां कीं और चोरी के पैसे से आलीशान बंगला बनाया. पूछताछ में दोनों ने एक दर्जन से अधिक चोरियों में शामिल होने की बात कबूल की.

इस घटना पर थानाधिकारी सुरेश कस्वा ने बताया कि बासनी बेहलीम गांव में इरफान पुत्र मोहम्मद अली नागौरी जाति मुसलमान ने लिखित में रिपोर्ट दी और बताया कि 15 और 16 की मध्य रात्रि में को वह और उसकी पत्नी घर पर सो गए. सुबह उठकर देखा तो घर की खिड़कियां टूटी हुईं थी.

पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की

अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और कैश गायब था. पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर टीम का गठन कर जांच शुरू की गई. तकनीकी अनुसंधान के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी पति- पत्नि शातिराना तरीके से चोरी कर माल बेच कर कस्बा बासनी में आलीशान मकान बनाया. दोनों ने एक दर्जन से ज्यादा चोरी करने की घटना को स्वीकार किया. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »