भीलवाड़ा में महिला से गैंगरेप के मामले में नया मोड़, अब पुलिस ने बताई अलग थ्योरी

राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला से गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है. मामले की छानबीन के बीच पुलिस ने अलग थ्योरी बताई है. पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से दो युवकों के साथ गई थी. इसके बाद वह घर लौटना चाहती थी, लेकिन युवकों ने नहीं लौटने दिया. इसी को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद युवकों ने गैंगरेप किया.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

प्रमोद तिवारी

  • भीलवाड़ा,
  • 10 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

राजस्थान के भीलवाड़ा में शादीशुदा महिला से 'अपहरण और गैंगरेप' के मामले में नया मोड़ आ गया है. दरअसल, महिला ने दो युवकों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसे किडनैप कर गैंगरेप किया और मारपीट कर निर्वस्त्र छोड़ दिया. अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला अपनी मर्जी से दो युवकों के साथ बाइक से गई थी. इस दौरान युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. बचने के लिए महिला वहां से बिना कपड़ों के भागकर सड़क पर पहुंच गई.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं. आरोपियों ने 25 वर्षीय महिला को कॉल कर मिलने के लिए बुलाया था. इसके बाद जब महिला उनसे मिलने पहुंची तो दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और मारपीट की. महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी छीन लिए.

पुलिस ने कहा कि महिला स्वेच्छा से युवकों के साथ गई थी. युवक महिला पर रात में साथ रुकने का जोर डालने लगे. इसी को लेकर विवाद हो गया. महिला अपने घर लौटना चाहती थी, लेकिन युवकों ने उसे नहीं जाने दिया और जबर्दस्ती की. आरोप है कि इस दौरान युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. महिला पानी पीने के बहाने वहां से भागकर रोड पर पहुंच गई और एक राहगीर से मदद मांगी. महिला ने राहगीर को बताया कि उसके साथ गैंगरेप  हुआ है.

क्या बोले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देखें Video

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई. उनके मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग से पता चला कि महिला ने शनिवार शाम को उनसे बात की थी और मिलने पर बात तय हुई थी. पुलिस ने कहा कि ओडिशा की रहने वाली महिला की शादी छह साल पहले भीलवाड़ा के एक 50 वर्षीय दिव्यांग से हुई थी.

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह ने कहा कि गंगापुर पुलिस ने गिरधर और छोटू नाम के दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. आरोपी महिला का परिचित था, जो फोन पर बात करके नियत स्थान पर लेने आया था. उसके साथ दूसरा आरोपी भी था. ये दोनों महिला को जबरन ले गए. दोनों ने मिलकर महिला के साथ रेप और मारपीट की थी. इसके बाद महिला निर्वस्त्र हालत में पानी पीने के बहाने आरोपियों के चंगुल से छूटकर सड़क पर मदद मांगने आ गई थी.

पहले ये खबर आई थी सामने...

भीलवाड़ा: खाना खाने के बाद टहलने गई महिला से गैंगरेप, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »