'कमरे में सो रहे हैं...', सुबह पत्नी ने बोला झूठ, अंदर जाते ही सन्न रह गए घरवाले; टीचर प्रेमी संग मिलकर उजाड़ दिया घर

Woman Kills Husband With Lover's Help: प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी (सरकारी टीचर) को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सरकारी टीचर प्रेमी संग पत्नी ने पति का किया मर्डर. (Photo: Representational) सरकारी टीचर प्रेमी संग पत्नी ने पति का किया मर्डर. (Photo: Representational)

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

राजस्थान के बालोतरा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. आरोप है कि झगड़ा हुआ तो पत्नी ने कॉल करके अपने प्रेमी को बुलाया. फिर दोनों ने गला दबाकर युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड (सरकारी टीचर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने उसकी हत्या करना स्वीकार किया.

Advertisement

पूरा घटनाक्रम बालोतरा जिले के गिड़ा थाना इलाके का है. गिड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह के मुताबिक, 23 वर्षीय महेंद्र मेघवाल पुत्र प्रेमाराम निवासी मलवा गोयलान की शादी करीब 4 साल पहले बागुंडी निवासी अनु देवी (23) से हुई थी. शादी के बाद से ही पति -पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था. समाज के लोगों ने कई बार दोनों के बीच समझाइश भी की थी.

पति के साथ नहीं रहना चाहती थी पत्नी

पड़ताल में सामने आया है कि अनु अपने पति महेंद्र को पसंद नहीं करती थी और उसके साथ भी नहीं रहना चाहती थी. पत्नी, पति को किसी अन्य के साथ संबंध होने की बात भी कहती थी. इसी को लेकर पति -पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था.

चारपाई पर पड़ा था मृतक का शव

20 मार्च की रात पति -पत्नी के झगड़ा हो गया. पत्नी अनु ने कॉल करके तिलवाड़ा निवासी अपने प्रेमी अमराराम (26) पुत्र चैनाराम को घर बुला लिया. इसके बाद दोनों ने महेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी.

Advertisement

21 मार्च की सुबह जब महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोस की ढाणी में रहने वाले परिजनों को संदेह हुआ. परिजन जब घर पहुंचे और महेंद्र के बारे में पूछा तो अनु ने परिजनों ने कहा कि वे कमरे में सो रहे हैं. कमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था. उसके गले पर चोट के निशान भी थे.

पुलिस को दी सूचना

गले पर निशान देखकर परिजनों को संदेह हुआ तो घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गिड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

भाई की रिपोर्ट पर केस दर्ज

मृतक महेंद्र के भाई मगाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने मृतक की पत्नी अनु को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने प्रेमी अमराराम के नारी बताया. पुलिस ने अमराराम को हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने महेंद्र की हत्या करना कुबूल किया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

सरकारी टीचर है अमराराम

अनु का प्रेमी अमराराम चिड़िया पंचायत के बारूपालों की बस्ती स्थित प्राथमिक स्कूल में थर्ड ग्रेड टीचर है. मृतक महेंद्र कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के साथ खेती किसानी का काम भी करता था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement