40 विला कॉटेज, एक कंपनी और 15 लाख कीमत... अशोक गहलोत बोले- ऐसी डील तो हम भी करना चाहेंगे

राजस्थान में ढाई साल के भीतर एक ही कंपनी से 40 विला कॉटेज खरीदे जाने का मामला सामने आया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 लाख रुपये प्रति कॉटेज में बिक्री के दावे पर तंज कसा है. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री की चुप्पी और शुरुआती जांच पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना. (File Photo: ITG) अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • जयपुर,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

राजस्थान में ढाई साल के भीतर एक ही कंपनी से 40 विला खरीदे जाने का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को घेरा है. दोनों नेताओं ने जांच की कार्रवाई और आरोपी अधिकारी पर सरकार के रुख को लेकर सवाल उठाए हैं.

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) मुख्यमंत्री के कंट्रोल में है. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री के करीबी अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल भी मौजूद थे. गहलोत ने कहा कि उन्होंने सुना है कि परिवार के किसी सदस्य ने दावा किया कि विला कॉटेज 15 लाख रुपये प्रति कॉटेज के हिसाब से बेचे गए थे. इस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी डील तो हम सभी करना चाहेंगे.

यह भी पढ़ें: IIT कानपुर से पढ़ाई, फिर बने IAS... ढाई साल में 40 विला खरीदे, कौन हैं शिखर अग्रवाल, जिन्हें अब APO किया गया?

गहलोत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को सिर्फ APO यानी प्रतीक्षा सूची में रखा है. FIR दर्ज हुई है, लेकिन इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने यह भी कहा कि ACB के DG अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन वे खुलकर अपनी बात कहने की स्थिति में नहीं हैं. गहलोत ने आरोप लगाया कि इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है. उन्होंने ED, इनकम टैक्स विभाग और CBI की देशभर में भूमिका पर भी सवाल उठाए.

Advertisement

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव या इस स्तर के किसी अधिकारी पर इतने गंभीर और सार्वजनिक आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री की चुप्पी और सिर्फ प्रारंभिक जांच (PE) दर्ज करना काफी नहीं है. डोटासरा ने आरोप लगाया कि इससे जनता के बीच यह संदेश जा रहा है कि बीजेपी की सरकारों में भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं है.

उन्होंने आशंका जताई कि जांच के बाद अधिकारी को क्लीन चिट दे दी जाएगी और सरकार यह कहेगी कि अधिकारी को तुरंत APO किया गया था और जांच में कुछ नहीं मिला. फिलहाल, 40 विला कॉटेज की खरीद और उससे जुड़े आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. वहीं अशोक गहलोत ने अपने बयान में अगले दिन दिल्ली में होने वाली रैली का भी जिक्र किया. उन्होंने युवाओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »