अलवर: जंगल से निकल बीच सड़क आ गया बाघ, थम गए वाहनों के पहिए- VIDEO

राजस्थान के अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकला एक बाघ मंगलवार रात थानागाजी कस्बे तक पहुंच गया. रात करीब 9 बजे बाघ को सड़क पार करते देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. लोगों ने वाहन रोककर बाघ का VIDEO बनाना शुरू कर दिया.

Advertisement
बीच सड़क जंगल से निकलकर आया बाघ. (Photo: Screengrabs) बीच सड़क जंगल से निकलकर आया बाघ. (Photo: Screengrabs)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

राजस्थान के अलवर में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ थानागाजी कस्बे तक पहुंच गया. रात करीब 9 बजे बाघ को सड़क पार करते देखकर वाहन चालकों के होश उड़ गए. सड़क पर चल रहे लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और कई लोग दूर से बाघ का VIDEO बनाने लगे. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी.

Advertisement

बताया जा रहा है कि बाघ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थानागाजी के रास्ते से होते हुए पुलिस थाने के आसपास पहुंच गया था. कस्बे के इतने करीब बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पुलिस और सरिस्का प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और लोगों को बाघ के पास जाने से रोक दिया गया.

अलवर-जयपुर रोड किया गया बंद
बाघ के मूवमेंट को देखते हुए अलवर-जयपुर सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया. इस दौरान वाहनों को दूसरे रास्ते से डायवर्ट किया गया. पुलिस ने सड़क पर मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी. बाघ के कस्बे के नजदीक होने की वजह से आसपास के गांवों को भी अलर्ट कर दिया गया.

मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक से बचने की अपील
पुलिस ने थानागाजी कस्बे के लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह दिन निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलें. इसके साथ ही मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक करने वालों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है. प्रशासन ने साफ किया है कि इलाके में जंगली जानवर की गतिविधि है, इसलिए लोग अकेले सुनसान इलाकों की तरफ न जाएं.

Advertisement

वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सरिस्का वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. टीम लगातार बाघ के मूवमेंट को ट्रैक कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस दिशा में आगे बढ़ रहा है. वन विभाग की नजर इस बात पर भी है कि बाघ सुरक्षित तरीके से दोबारा जंगल की ओर लौट जाए.

फिलहाल पुलिस, वन विभाग और सरिस्का प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं. कस्बे के बेहद करीब बाघ के पहुंचने से थानागाजी और आसपास के इलाकों में रातभर दहशत का माहौल बना रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »