फ्लाईओवर पर सुसाइड करने के लिए चढ़ी महिला टीचर, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

अलवर में फ्लाईओवर पर एक महिला टीचर सुसाइड के लिए चढ़ गई. जिसके बाद वहां मौजूद राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. जिसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर गई.

Advertisement
महिला को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस. (Photo: Screengrab) महिला को पकड़कर थाने ले जाती पुलिस. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

अलवर शहर में रविवार देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शहर के अपना घर शालीमार आवासीय सोसायटी में रहने वाली एक महिला रविवार देर रात आत्महत्या करने के लिए एक फ्लाईओवर पर चढ़ गई. लेकिन राहगीरों ने उसे समय रहते पकड़ लिया और समझा-बुझाकर रोका. फिर मौके पर पहुंची शिवाजी पार्क थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

इसलिए आत्महत्या करना चाहती थी महिला

Advertisement

महिला शारीरिक शिक्षक है, जिसे हनी ट्रैप में पांच जुलाई 2025 को कोटपुतली बहरोड़ जिले अंतर्गत बानसूर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था. उसे शिक्षा विभाग द्वारा निलंबित किया गया था. महिला अब जमानत पर है. महिला ने कहा कि मुझे बानसूर थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक परेशान कर रहे हैं. मुझे झूठे हनी ट्रैप मामले में फंसाया गया. मेरे से थानाधिकारी सुरेंद्र मलिक ने पंद्रह लाख में सौदा किया था.

यह भी पढ़ें: अलवर में उम्र को मात: 95 साल के बुजुर्गों ने लगाई दौड़, कैंसर को हराकर जीत रहे गोल्ड; सात समंदर पार से आए खिलाड़ी

आरोपी मेरी वीडियो वायरल कर प्रताड़ित कर रहे हैं. मैं सभी अधिकारियों से मिल चुकी हूं, लेकिन मुझे न्याय नहीं मिल रहा है. जब न्याय ही नहीं मिल रहा, तो जी कर क्या करूंगी. ये लोग मेरी वीडियो को वायरल कर रहे हैं. लोग मुझे बताते हैं कि तेरी वीडियो देखी है. मुझे बदनाम किया जा रहा है. बताओ मैं कहां जाऊं, आठ महीने से परेशान हूं, इसलिए मजबूरी में आत्महत्या करना चाह रही थी.

Advertisement

मुझे झूठे मामले में फंसाया गया है. जिन लोगों ने मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया मैंने भी नारायणपुर पुलिस थाने में उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हुआ है. सभी सबूत सौंप दिए गए हैं. बावजूद उसके पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. वो लोग खुलेआम घूम रहे हैं. वो लोग मेरी वीडियो वायरल कर मुझे बदनाम कर रहे हैं. महिला ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र मलिक को बचाने के लिए पूरा प्रशासन एक हो रहा है.

शिवाजी पार्क थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गस्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक महिला तिजारा पुलिया पर है, जो आत्महत्या की धमकी दे रही है. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसको समझाएं. इसके बाद थाने लेकर आए व उसकी काउंसलिंग की गई. महिला को उसके पति को सुपुर्द कर दिया गया है. 

महिला पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर 25 लाख मांगने का है आरोप

महिला के पति का कहना है कि वर्ष 2020 में पत्नी को होलावास निवासी बुधराम सहित तीन लोग ब्लैकमेल कर रहे थे. वो बार-बार फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे. वर्ष 2021 में पत्नी के साथ मारपीट कर राजीनामा लिखवा लिया गया. इसके बाद पत्नी को ही फंसा कर उसे जेल भिजवा दिया. बुधराम बिजली का ठेकेदार है. उसने पहले पत्नी के भाई को नौकरी लगने के नाम पर बुलाया था. इसके नाम से रुपए भी दिए थे. जब रुपए वापस मांगने लगे तो हमें-पत्नी को हनी ट्रैप में फंसा दिया.

Advertisement

इस संबंध में चंद्रशेखर शर्मा, थाना अधिकारी शिवाजी पार्क ने बताया कि बानसूर पुलिस थाने में 23 जून 2025 को इस महिला के खिलाफ हनी ट्रैप का मामला दर्ज हुआ था. जिसमें दुष्कर्म का आरोप लगाकर 25 लाख रुपए मांगने की बात कही गई थी. पुलिस ने 5 जुलाई को महिला को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद न्यायालय में पेश कर अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा जेल भेज दिया था. महिला को करीब 20 दिन बाद जमानत मिली थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement