DJ साउंड सिस्टम में दौड़ी करंट, चपेट में आने से डांस कर रहे शख्स की दर्दनाक मौत- VIDEO

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के तुमसिंगा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कर्डिलिपाल गांव में बुधवार शाम को एक शादी समारोह में एक मेहमान की करंट लगने से मौत हो गई. जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत करंट की चपेट में आने से शख्स की मौत

अजय कुमार नाथ

  • ढेंकनाल,
  • 06 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के तुमसिंगा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कर्डिलिपाल गांव में बुधवार शाम को एक शादी समारोह में एक मेहमान की करंट लगने से मौत हो गई. जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान ढेंकनाल के गुडियानाली निवासी मंटू पलाई के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब एक बारात गुडियानाली से कर्डिलिपाल गांव जा रही थी.

Advertisement

बारात के साथ डीजे साउंड सिस्टम चल रहा था. इस दौरान वह ऊपर से गुजर रहे 11 केवी के हाई-वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गया. जिससे अचानक बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए. वहीं पांच मेहमान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मंटू पलाई गंभीर रूप से झुलस गए. सभी घायलों को तुरंत अनलाबेरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में सभी को ढेंकनाल जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: कुशीनगर: पत्नी को बचाने में पति की करंट लगने से मौत, दुकान पर लगे लोहे में था करंट

दुखद बात यह है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मंटू पलाई को मृत घोषित कर दिया, जिससे शादी समारोह में मातम छा गया. वहीं इस घटना ने लाउडस्पीकर और डीजे उपकरणों से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा सावधानियों की कमी के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि डीजे साउंड सिस्टम 11 केवी के हाई-वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गया. जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि 5 अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »