ओडिशा के राउरकेला शहर में एक ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जिसमें पांच लोगों को पकड़ा गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि एक टिप-ऑफ पर कार्रवाई करते हुए प्लांट साइड, उदितनगर, बंडामुंडा और रघुनाथपल्ली पुलिस स्टेशनों की टीमों ने मंगलवार को एक साथ छापेमारी की.
अधिकारी ने बताया कि कुल 20 लाख रुपये कैश जब्त किया गया और ऑपरेशन में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया. एक अधिकारी ने कहा कि "शुरुआती जांच में पता चला है कि उनका बेनामी अकाउंट होल्डर्स और हवाला ऑपरेटरों के साथ नेटवर्क था. गैर-कानूनी मनी एक्सचेंज के सबूत मिले हैं."
यह भी पढ़ें: राउरकेला में नक्सलियों ने लूटा विस्फोटक से भरा ट्रक, हाई अलर्ट पर झारखंड और ओडिशा पुलिस
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारी ने बताया कि फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन, बैंक अकाउंट्स और डिजिटल डेटा के संबंध में आगे की जांच चल रही है. रैकेट में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है. रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पूछताछ में आरोपियों से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
aajtak.in