ओडिशा: छेड़छाड़ के आरोप के बाद GRP कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर हुई मॉब लिंचिंग

ओडिशा के खुर्दा जिले के बेनुपुर इलाके में GRP कांस्टेबल सौम्य रंजन स्वैन की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. उन पर दो युवतियों से छेड़छाड़ और बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगा था. परिवार ने पुलिस पर मौके पर मौजूद रहने के बावजूद मदद नहीं करने का आरोप लगाया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Advertisement
GRP कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या (File Photo: Ajay Nath/ITG) GRP कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या (File Photo: Ajay Nath/ITG)

अजय कुमार नाथ

  • खुर्दा,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

ओडिशा के खुर्दा जिले के बालियांता थाना क्षेत्र के बेनुपुर इलाके से मॉब लिंचिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां GRP के एक कांस्टेबल की भीड़ ने दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सौम्य रंजन स्वैन के रूप में हुई है, जो पिछले 12 साल से GRP कटक में कांस्टेबल के पद पर तैनात था. जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब सौम्य रंजन स्वैन अपने साथी ओम प्रकाश राउत के साथ रेलवे ADG से मिलने जा रहे थे. दोनों किसी आधिकारिक काम से निकले थे. इसी दौरान बेनुपुर इलाके में अचानक विवाद शुरू हो गया.

Advertisement

स्थानीय युवकों का आरोप है कि दोनों ने रास्ते में दो लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. आरोप यह भी है कि इसके बाद उनकी बाइक ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी और कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. गुस्साए लोगों ने दोनों को रोक लिया. इसी दौरान मामला हिंसक हो गया और भीड़ ने सौम्य रंजन स्वैन पर हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ ने उन्हें बेरहमी से पीटा. गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

GRP कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस बीच घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें भीड़ का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है. मृतक कांस्टेबल के परिवार ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सौम्य रंजन को बचाने की कोई कोशिश नहीं की. मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा ओम प्रकाश राउत के साथ ADG से मिलने जा रहा था, लेकिन पुलिस के सामने ही उसे पीट-पीटकर मार दिया गया और किसी ने मदद नहीं की.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दूसरी ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोप लगाया गया है कि मृतक और उसके साथी ने एक अन्य लड़की के साथ भी बदसलूकी की थी. इस मामले पर DCP जगमोहन मीणा ने कहा कि जांच जारी है और दोनों पक्षों की शिकायतों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी तथ्यों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. घटना ने एक बार फिर भीड़ हिंसा और कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement