रातभर बंद कमरे में चलता रहा जनरेटर, जहरीले धुएं से 2 की मौत... तीन की हालत नाजुक

ओडिशा के क्योंझर में जनरेटर के जहरीले धुएं ने दो लोगों की जान ले ली. ये हादसा मंगलवार रात हुआ जब पांच लोग एक कमरे में सो रहे थे और जनरेटर के धुएं से उनका दम घुट गया है. इस हादसे में तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
ओडिशा के क्योंझर में हादसा हुआ है. (Photo- Pexels) ओडिशा के क्योंझर में हादसा हुआ है. (Photo- Pexels)

aajtak.in

  • क्योंझर ,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

ओडिशा के क्योंझर जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बंद कमरे में चल रहे जनरेटर का धुआं अंदर फैलने से सांस घुटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा मंगलवार रात को हुआ था. बांसपाल ब्लॉक के अंतर्गत नायकोटे पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सुदुंगा गांव में रात को पांच युवक एक बंद कमरे में सो रहे थे.

Advertisement

कमरे में एक जनरेटर भी चल रहा था और रातभर जनरेटर चलने से कमरे में जहरीला धुआं भर गया. बुधवार की सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के ग्रामीणों को शक हुआ. जब ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा, तो होश उड़ गए.

दो लोगों की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

कमरे में मौजूद सभी पांचों युवक बेहोश पड़े थे. ग्रामीण तुरंत उन सभी को लेकर बांसपाल के एक मेडिकल फैसिलिटी पहुंचे. हालांकि, अस्पताल ले जाने के रास्ते में ही दो युवकों की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

मृतकों की पहचान सुदुंगा गांव के ही रहने वाले राजेंद्र सांता और नीतू सांता के रूप में हुई है. वहीं, गंभीर रूप से बीमार तीनों युवकों- जगन्नाथ गिरी, प्रशांत देहुरी और निर्दास देहुरी को बेहतर इलाज के लिए क्योंझर स्थित धरणीधर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जनरेटर चलाकर सोना पड़ा भारी, बुजुर्ग और दो महिलाओं की दम घुटने से मौत

घटना की जानकारी मिलते ही नायकोटे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर मौत का कारण जनरेटर से निकला धुआं माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »