जनरेटर चलाकर सोना पड़ा भारी, बुजुर्ग और दो महिलाओं की दम घुटने से मौत

गुजरात के सूरत में जनरेटर की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना भाठा गांव की है, जहां रात में जनरेटर चलने के बाद धुआं कमरे में भर गया और सोते हुए दम घुटने से सभी की जान चली गई. पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए गए हैं और घटना की फोरेंसिक जांच जारी है.

Advertisement
दम घुटने के कारण 3 लोगों की मौत (Photo: AI-generated) दम घुटने के कारण 3 लोगों की मौत (Photo: AI-generated)

aajtak.in

  • सूरत,
  • 11 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

गुजरात के सूरत में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये मौतें जनरेटर से निकले धुएं की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हुई हैं. मृतकों की पहचान 76 साल के बालुभाई पटेल, 56 साल के सीताबेन राठौड़ और 60 साल के वेदाबेन राठौड़ के रूप में हुई है. तीनों गुरुवार रात कमरे में सो रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, घर में बिजली न होने के कारण जनरेटर चलाया गया था. रातभर जनरेटर का धुआं कमरे में भर गया, और जब सुबह तक कोई भी नहीं जागा, तो एक रिश्तेदार ने दरवाजा खटखटाया. कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो तीनों बेहोशी की हालत में मिले. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इंस्पेक्टर केएल गढ़ ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण दम घुटना माना जा रहा है, लेकिन सटीक वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल से गैस के धुएं के संकेत मिले हैं, जिससे यह संदेह और गहरा गया है कि जनरेटर से निकली गैस मौत की वजह हो सकती है.

Advertisement

मृतक बालुभाई पटेल के बेटे सुनील पटेल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता अकेले फार्महाउस पर रह रहे थे और चौकीदार की नौकरी करते थे. दो महीने पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था. सीताबेन और वेदाबेन रिश्तेदार थीं जो हाल ही में उन्हें मिलने आई थीं.

पुलिस अब तकनीकी विश्लेषण और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह पुष्टि की जा सके कि क्या वाकई मौतों का कारण कार्बन मोनोऑक्साइड या कोई अन्य जहरीली गैस थी. घटना से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई है.

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »