MP: बांधवगढ़ रिज़र्व में मृत मिला बाघ, जांच में जुटा वन विभाग

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ‘पुजारी’ नाम का 8 वर्षीय बाघ मृत मिला. शुरुआती जांच में बाघ की मौत दूसरे बाघ ‘B1’ के साथ इलाके पर कब्जे की लड़ाई में होने की आशंका जताई गई है. शव पर संघर्ष के निशान मिले हैं, लेकिन सभी अंग सुरक्षित पाए गए.

Advertisement
टाइगर रिजर्व में मृत मिला बाघ. (Photo: Representational ) टाइगर रिजर्व में मृत मिला बाघ. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • उमरिया,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

मध्य प्रदेश के उमरिया ज़िले में बांधवगढ़ रिज़र्व में एक बाघ मृत पाया गया. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें शक है कि बाघ की मौत इलाके पर कब्ज़े की लड़ाई में हुई है.

फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय ने बताया कि रिज़र्व की खितौली रेंज में धमधमा कैंप के सुरक्षाकर्मियों ने सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे बाघों के आपस में लड़ने की आवाज़ें सुनी थीं. बाद में एक गश्ती दल ने इलाके की तलाशी ली और बाघ का शव बरामद किया.

Advertisement

शुरुआती जांच से पता चला है कि बाघ की मौत दो बड़े शिकारियों (बाघों) के बीच हुई झड़प में हुई. अधिकारी ने बताया कि शव पर हमले के निशान थे, लेकिन उसके सभी अंग सुरक्षित थे. उन्होंने बताया कि 'पुजारी' नाम का यह बाघ करीब आठ साल का था और 'B1' नाम के एक दूसरे बड़े बाघ से डरता था. जिसे देखते ही वह अक्सर भाग खड़ा होता था.

मध्य प्रदेश में हैं सबसे ज्यादा बाघ
फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है और आगे की जांच के लिए हाथियों के गश्ती दल, एक डॉग स्क्वॉड व मेटल डिटेक्टर टीम को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्रवाई राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और SOPs (मानक संचालन प्रक्रियाओं) के अनुसार की जा रही हैं.

Advertisement

मध्य प्रदेश में कई बाघ अभयारण्य हैं. जिनमें बांधवगढ़, पन्ना, कान्हा और सतपुड़ा शामिल हैं. 2022 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में 785 बाघ थे, जो देश में सबसे ज़्यादा हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement