जब खाकी के संग थिरकी देशभक्ति... थाने में पुलिस अधिकारियों का जबरदस्त डांस वायरल, देखें खूबसूरत वीडियो

Ujjain Police dance Video: उज्जैन के नागदा में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी भी ऐसे जश्न मनाते नजर आए कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. ध्वजारोहण के बाद मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों ने देशभक्ति गीतों पर कदम से कदम मिलाकर डांस किया और खाकी का एक ऐसा रंग दिखाया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

Advertisement
झंडारोहण के बाद देश भक्ति गीतों पर जमकर झूमा पूरा थाना.(Photo:Screengrab) झंडारोहण के बाद देश भक्ति गीतों पर जमकर झूमा पूरा थाना.(Photo:Screengrab)

संदीप कुलश्रेष्ठ

  • उज्जैन,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:47 AM IST

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, वहीं नागदा में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी भी अलग ही रंग में रंगी दिखाई दी. देशभक्ति और जन सेवा करने वाले पुलिस के जवान स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति तरानों पर कदम से कदम मिलाकर डांस करते दिखाई दिए.

देशभक्ति गीत पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों का खुशनुमा और जोशीला अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

वायरल वीडियो नागदा थाने का है. बताया जा रहा है कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति गीत पर जमकर डांस किया.

इस पूरे डांस में एक दो नहीं बल्कि थाने का पूरा बल ही देशभक्ति गीत पर झूमता दिखाई पड़ रहा है. वायरल हो रहा वीडियो थाना परिसर का है. जहां मौजूद हर पुलिसकर्मी नृत्य कर रहे अधिकारियों का उत्साहवर्धन करता दिखाई दे रहा है. कुछ जवान मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे तो कुछ ने पुष्पवर्षा के साथ थिरक रहे जवानों का मनोबल बढ़ाया. देखें VIDEO:-

Advertisement



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों के इस अंदाज की तारीफ भी हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »