सिंधिया के पीठ फेरते ही 'काजू-बादाम' पर टूट पड़े नेता... किसी ने जेब में भरे, कोई मुट्ठियों में दबा ले गया

शिवपुरी के एक शादी समारोह से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने नेताओं की अनुशासन वाली छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के होटल से निकलते ही वहां मौजूद स्थानीय नेताओं ने मर्यादा छोड़ काजू-बादाम पर धावा बोल दिया.

Advertisement
शिवपुरी की एक शादी में ड्राई फ्रूट्स पर टूटे नेता.(Photo:Screengrab) शिवपुरी की एक शादी में ड्राई फ्रूट्स पर टूटे नेता.(Photo:Screengrab)

मनोज भार्गव

  • शिवपुरी,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक रोचक मामला सामने आया है. शहर में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाने के लिए रखे गए सूखे मेवे समर्थकों ने लूट लिए. यह वाकया सिंधिया के पीठ फेरते हुआ. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

दरअसल, शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी. टेबल पर मेहमानों और खास तौर से 'महाराज' के लिए ड्राई फ्रूट्स की सजी-धजी प्लेटें रखी गई थीं.

Advertisement

खास बात यह है कि जब तक सिंधिया वहां मौजूद रहे, सभी नेता हाथ जोड़े और अनुशासन में खड़े नजर आए. कुछ देर शादी में रुकने के बाद जब सिंधिया उठे तो उनके जाते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं में ड्राई फ्रूट्स लूटने की होड़ सी मच गई.

किसी ने ड्राई फ्रूट्स उठाकर मुट्ठी भरी तो कोई प्लेट खाली कर अपनी जेबें गरम करने में जुटा था. यह नजारा किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें VIDEO:- 

इस नजारे को देखकर वहां मौजूद अन्य मेहमान भी दंग रह गए. अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर तंज कस रहे हैं और चटखारे भरे कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement