संगीत कार्यक्रम में नाचते-नाचते महिला को आया हार्ट अटैक, डांस फ्लोर पर गिरकर हो गई मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले (MP Seoni) में संगीत कार्यक्रम में नाचते-नाचते एक महिला की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक साथ कई महिलाएं डांस कर रही थीं, तभी एक महिला अचानक फ्लोर पर गिर गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
संगीत कार्यक्रम में नाचते-नाचते महिला की मौत. (Photo: Video Grab) संगीत कार्यक्रम में नाचते-नाचते महिला की मौत. (Photo: Video Grab)

पुनीत कपूर

  • सिवनी,
  • 15 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले (MP Seoni) में एक महिला की नाचते समय गिरकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था, उसी में महिलाएं डांस कर रही थीं. उसी समय एक महिला डांस फ्लोर पर गिर गई. आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिवनी जिले के बखारी गांव की है. बुधवार की रात यहां एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान संगीत कार्यक्रम में महिलाएं डांस कर रही थीं.

यहां देखें Video

डांस के दौरान 60 साल की महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर गई. लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. डॉक्टर के मुताबिक, महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है.

दो दिन पहले दुल्हन के पिता की डांस करते समय हो गई थी मौत

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा में इसी तरह की घटना सामने आई थी. यहां बेटी की शादी में पिता नाचते-नाचते डांस फ्लोर पर ही गिर गए थे और उनकी मौत हो गई थी. घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर पंचनामा भरा था. 

Advertisement

इस दौरान दूसरी तरफ दुल्हन के परिजनों ने हल्द्वानी जाकर गमगीन माहौल में विवाह संपन्न कराया था. इस दौरान कन्यादान दुल्हन के मामा ने किया था. यह घटना रविवार की है. युवती का विवाह हल्द्वानी में एक मैरिज हाल में तय था.

दुल्हन पक्ष के लोगों को हल्द्वानी जाकर ही विवाह कार्यक्रम करना था. इससे पहले युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्में उसके घर अल्मोड़ा में की जा रही थीं. रस्मों के दौरान देर रात लोग डांस कर रहे थे. इसी दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया और उसी दौरान गिरकर उनकी मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »