सिवनी में शादी के 13वें दिन जेठ ने काट डाला बहू का गला, पति ने कहा- रेप की कोशिश में नाकाम होने पर मार डाला

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता और पवित्र रिश्तों को तार-तार कर दिया है. घंसौर के खजरी गांव में एक नवविवाहिता, जिसकी शादी को महज 12 दिन हुए थे, अपने ही जेठ की हवस और गुस्से का शिकार हो गई.

Advertisement
सिवनी में हवसी जेठ ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा छोटे भाई का संसार. (Photo: representational image) सिवनी में हवसी जेठ ने कुल्हाड़ी से उजाड़ा छोटे भाई का संसार. (Photo: representational image)

पुनीत कपूर

  • सिवनी,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक जेठ ने अपनी ही छोटी बहू के साथ रेप की कोशिश की और असफल होने पर कुल्हाड़ी से उसकी नृशंस हत्या कर दी. मृतका की पहचान 23 साल की सरिता मरकाम के रूप में हुई है, जिसकी शादी मात्र 12 दिन पहले बबलू मरकाम के साथ हुई थी.

Advertisement

घंसौर थाना इलाके के खजरी गांव का यह मामला है. मृतका के पति बबलू मरकाम ने बताया कि वह घर पर नहीं था, तभी उसके बड़े भाई ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. आरोपी ने सरिता के साथ जबरदस्ती (बलात्कार) करने की कोशिश की.

कुल्हाड़ी से हमला
जब सरिता ने कड़ा विरोध किया और आरोपी की हवस का शिकार होने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर पास रखी कुल्हाड़ी से उसके गले पर जोरदार वार कर दिया. हमले में सरिता की मौके पर ही मौत हो गई.

मासूम भांजी बनी चश्मदीद गवाह
इस पूरी वारदात की सबसे दर्दनाक कड़ी घर में मौजूद मृतका की मासूम भांजी है. उसने अपनी आंखों से दरिंदगी का यह खूनी खेल देखा. जब छोटा मामा (बबलू) घर पहुंचा, तो रोती हुई भांजी ने पूरी घटना की जानकारी दी. मासूम की गवाही इस केस में सबसे अहम कड़ी मानी जा रही है.

Advertisement

पुलिस का पक्ष 
घंसौर थाना प्रभारी एलएस झारिया ने बताया कि पुलिस को आज सुबह हत्या की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जांच में पति ने बताया है कि उसका बड़ा भाई मानसिक रूप से बीमार है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है. आरोपी वारदात के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement