गोडसे का जन्मदिन मनाने को लेकर ग्वालियर में बवाल, हिंदू महासभा को बैन करने की उठी मांग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज 19 मई नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाने को लेकर बवाल हो गया. यहां हिंदू महासभा के कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे की पूजा का कार्यक्रम करने जा रहे थे, उसी दौरान उन्हें पुलिस ने रोक दिया. कार्यकर्ता गोडसे की आरती के साथ पूजा करने पर अड़ गए और पुलिस के साथ खींचतान हुई.

Advertisement
नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाने जा रहे थे हिंदू महासभा के पदाधिकारी. नाथूराम गोडसे का जन्मदिन मनाने जा रहे थे हिंदू महासभा के पदाधिकारी.

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 19 मई 2023,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे के 114वें जन्मदिन पर बस्ती में फल वितरण और गोडसे की फोटो के सामने मंदिर पर आरती का कार्यक्रम रखा था, लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रोक दिया. पुलिस के पहुंचने से पहले फल वितरण हो चुका था. उसके बाद हिंदू महासभा के लोग आरती करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया. इसके चलते हिंदू महासभा के पदाधिकारी गोडसे की तस्वीर लेकर दौलतगंज स्थित कार्यालय चले गए.

Advertisement

गोडसे की तस्वीर ले जाते समय रास्ते में पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई. पुलिस ने पदाधिकारियों से कहा कि खुले में नाथूराम गोडसे की तस्वीर नहीं ले जा सकते. इसके बाद पुलिस ने फोटो को लेकर एक कागज में पैक कर दिया.

दरअसल, हिंदू महासभा के पदाधिकारी यह कार्यक्रम ग्वालियर के दौलतगंज में करने जा रहे थे. बीच सड़क पर नाथूराम गोडसे के फोटो के साथ जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस रोकने पहुंची तो खींचतान होने लगी. पुलिस ने हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं से कहा कि गोडसे की तस्वीर खुले में नहीं ले जा सकते, बंद करके ले जाओ. इसके बाद गोडसे की तस्वीर को एक दुकान के सामने कागज से ढक दिया गया.

यहां देखें वीडियो

कांग्रेस के प्रवक्ता बोले- कर्नाटक की तरह MP में सरकार बनने पर बैन हो हिंदू महासभा

Advertisement

इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने कहा कि कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार आने पर हिंदू महासभा को बैन कर दिया जाए. इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया को ज्ञापन सौंपा है.

वहीं कांग्रेस के बैन करने के मामले पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के जिस नेता ने ये बात कही है, उनको अपने दिमाग की जांच करानी चाहिए. हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है कि नाथूराम गोडसे की मूर्ति पूरे देश में लगाने की अनुमति दी जाए.

मामले को लेकर क्या बोले थाना प्रभारी?

हुजरात कोतवाली ग्वालियर के थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता ने कहा कि आज कुछ लोगों द्वारा गोडसे का जन्मदिन मनाए जाने की सूचना थी. इसी को लेकर हम टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. सार्वजनिक तौर पर किसी भी तरह का कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि निजी तौर पर कार्यक्रम अपने घर में करते हैं तो करें. सूचना मिली थी कि मोहल्ले में ये लोग किसी कार्यक्रम को करने जा रहे थे, उसी दौरान हाथ में एक व्यक्ति के हाथ में तस्वीर थी, लोग उसके पीछे दौड़ रहे थे. किसी तरह का विवाद न हो, इस वजह से तस्वीर को ढकवा दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »