MP: राइट-टू-रिकॉल का रिजल्ट आज, तय होगा नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम पस्तोर का भविष्य

मध्य प्रदेश के निवाड़ी की जेरोन खालसा नगर परिषद में अध्यक्ष कुसुम पस्तोर की कुर्सी का फैसला होगा. 15 में से 12 पार्षदों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राइट-टू-रिकॉल का प्रस्ताव पेश किया था. इसके बाद हुए मतदान में 61.52 फीसदी वोट पड़े. अब मतगणना बताएगी कि जनता ने कुसुम पस्तोर को कुर्सी पर बनाए रखने का फैसला किया है या हटाने का.

Advertisement
कुसुम पस्तोर साल 2022 में नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं कुसुम पस्तोर साल 2022 में नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं

aajtak.in

  • निवाड़ी,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में आज शुक्रवार को एक अहम फैसला होगा. जेरोन खालसा नगर परिषद की अध्यक्ष कुसुम पस्तोर पद पर बनी रहेंगी या उन्हें हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, इसका जवाब आज होने वाली मतगणना से मिलेगा. अध्यक्ष को हटाने के लिए राइट-टू-रिकॉल के तहत मतदान कराया गया था, जिसमें 61.52 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे. अब सबकी नजरें आज आने वाले नतीजे पर टिकी हैं.

Advertisement

कुसुम पस्तोर साल 2022 में नगर परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं. फिर इसी साल अप्रैल में उनके खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया. पार्षद उनके कामकाज के तरीके से नाराज बताए जाते हैं. साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए थे.

दूसरी तरफ कुसुम का कहना है कि पार्षदों को गुमराह कर उनसे साइन करवाए गए हैं. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग नगर परिषद का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

15 में से 12 पार्षदों लाए अविश्वास प्रस्ताव

जेरोन खालसा नगर परिषद में कुल 15 वार्ड हैं. यहां निर्वाचित 12 पार्षदों ने अध्यक्ष कुसुम पस्तोर को पद से हटाने की पहल की थी. हालांकि, बाद में तीन पार्षदों ने यू-टर्न लिया था और कुसुम का सपोर्ट कर दिया था.

मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 47 के तहत कलेक्टर के सामने प्रस्ताव पेश किया गया. इसी प्रस्ताव के आधार पर अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने (right to recall) के सवाल पर मतदान कराया गया. अब मतगणना बताएगी कि मतदाताओं ने कुसुम पस्तोर को कुर्सी पर बनाए रखने के पक्ष में वोट दिया है या उन्हें पद से हटाने के पक्ष में.

Advertisement

कुल 7,799 मतदाताओं में से 4,798 ने डाले वोट

जेरोन खालसा नगर परिषद में कुल 7,799 मतदाता पंजीकृत थे. इनमें 4,031 पुरुष और 3,768 महिलाएं थीं. कुल 4,798 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इनमें 2,635 पुरुष और 2,163 महिलाएं शामिल रहीं. इस तरह कुल मतदान 61.52 फीसदी दर्ज किया गया.

पुरुषों में मतदान का आंकड़ा 65.37 फीसदी रहा, जबकि महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 57.40 दर्ज हुआ. यानी मतदान में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं के मुकाबले ज्यादा रही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »