'कितनी चमचागिरी भई...', संसद में राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान की ली चुटकी, वीडियो वायरल

Rajiv Shukla vs Shivraj Singh Chouhan Parliament: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण पर जिस अंदाज में चुटकी ली, वह सदन में मौजूद सदस्यों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा में है.

Advertisement
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज.(Photo:Screengrab) कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान पर कसा तंज.(Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली/भोपाल,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

संसद की कार्यवाही के दौरान अक्सर तीखी बहस और हंगामे की तस्वीरें सामने आती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे हल्के-फुल्के पल भी आते हैं जो लंबे समय तक चर्चा में रहते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ जब कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला विनियोग विधेयक पर अपनी बात रखने खड़े हुए. उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अपने खास चुटीले अंदाज में ऐसा तंज कसा कि पूरा सदन और अब सोशल मीडिया ठहाकों से गूंज रहा है.

Advertisement

दरअसल, सांसद राजीव शुक्ला सदन में बोलने जा रहे थे, तभी सत्ता पक्ष के लोग शोर मचाने लगे. इस पर टोकते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, ''अरे कितनी चमचागिरी भाई? कुछ तो शांत हो जाओ. आप कह रहे हैं कि आप मोदी जी को जानते हैं, तो मैं भी उन्हें 30 साल से जानता हूं. उन्हें इतनी तारीफ पसंद नहीं है जितनी आज यहां हुई है."

ट्वीट वाली बात पर लगा ठहाका
राजीव शुक्ला यहीं नहीं रुके, उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, "आज मेरी समझ में आया कि मोदी जी को जब किसी का भाषण अच्छा लगता है, तो वह ट्वीट करके उसकी तारीफ करते हैं. लेकिन शिवराज जी, आप इतना लंबा-चौड़ा भाषण देते हैं, कम से कम 200 बार उनका नाम लिया होगा, फिर भी उन्होंने आज तक आपकी तारीफ में ट्वीट नहीं किया."

Advertisement

इतिहास को लेकर घेरा
शुक्ला ने शिवराज के उस दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने 2014 के बाद ही सब कुछ होने की बात कही थी. उन्होंने कहा, "शिवराज जी ने ऐसा कह दिया कि 2014 के पहले देश में न बिजली के खंभे थे, न रेल थी, न सड़क. अटल जी और देवगौड़ा जी भी प्रधानमंत्री रहे, क्या उनके जमाने में कुछ नहीं हुआ? सब 2014 के बाद ही हुआ?" देखें VIDEO:- 

सोशल मीडिया पर वायरल
इस चुटीले अंदाज वाले वीडियो को कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल्स और मध्य प्रदेश कांग्रेस ने खूब शेयर किया है. लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया ओरछा राम राजा दरबार का वीडियो, राजीव शुक्ला बोले- दर्शन ही करा देते

यही नहीं, सदन में मौजूद पीठासीन अधिकारी रजनी अशोकराव पाटिल भी सांसद राजीव शुक्ला के इस बेबाक और मजाकिया अंदाज को देखकर मुस्कुराती नजर आईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement