MP: पुलिस ने हथियार तस्कर युवक को किया गिरफ्तार, 11 पिस्टल-कट्टे और 17 कारतूस किए जब्त

मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक हथियार तस्कर को सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 3 पिस्टल, 8 देसी कट्टे, 17 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. साथ ही उसकी बाइक और मोबाइल जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

Advertisement
हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

aajtak.in

  • बड़वानी,
  • 22 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

मध्य प्रदेश के बड़वानी में पुलिस ने एक हथियार तस्कर युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से तीन पिस्टल 8 देसी कट्टे 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल, पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

मामला सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है. यहां की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथियार की तस्करी होने वाली है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. इस दौरान बाइक सवार एक युवक वरला से सेंधवा की तरफ आते हुए दिखा. पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया. मगर, वह भागने लगा.

Advertisement

आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उमरठी के रहने वाले आरोपी गुरदयाल सिंह के कब्जे से 3 पिस्टल, 8 देसी कट्टे, 17 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए. साथ ही पुलिस ने उसकी बाइक और मोबाइल को जब्त कर लिया.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह हथियार कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं दो मामले 

मामले में बड़वानी के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया, "मुखबिर से सूचना मिली थी कि वरला से एक युवक अवैध हथियार के साथ सेंधवा की तरफ आ रहा है. वह अवैध हथियार किसी को देने वाला है. पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है."

Advertisement

उन्होंने आगे बताया, "उसके पास से 11 फायर आर्म्स और 17 कारतूस जब्त किए गए हैं. आरोपी पर पहले से दो आपराधिक केस दर्ज हैं. पहला मामला वरला थाना क्षेत्र का है और दूसरा केस गुजरात में दर्ज किया गया था."

(रिपोर्ट- ज़ैद अहमद शेख)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »