बेटी को किया कमरे से बाहर, कुंडी लगाकर मां को दी दर्दनाक मौत, सिरफिरे ने खुद भी खाई सल्फास  

पन्ना जिले के पवई क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. घर के अंदर हुई इस घटना में एक युवक पर महिला की हत्या का आरोप है. बाद में आरोपी भी मृत मिला. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है. 

Advertisement
बेटी को किया कमरे से बाहर, कुंडी लगाकर मां को दी दर्दनाक मौत (Photo: itg) बेटी को किया कमरे से बाहर, कुंडी लगाकर मां को दी दर्दनाक मौत (Photo: itg)

दिलीप शर्मा (दीपक)

  • पन्ना,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में हुई एक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. वार्ड नंबर 14 में रहने वाली 37 साल क आशा कार्यकर्ता रजनी शुक्ला अपने घर में मृत पाई गईं. मामले में एक युवक सुरेंद्र उर्फ सीताराम तिवारी का नाम सामने आया है, जो बाद में उसी घर के अंदर मृत मिला.

Advertisement

बेटी को कमरे से बाहर कर मां का मर्डर

जानकारी के अनुसार, घटना के समय रजनी शुक्ला की 17 वर्षीय बेटी भी घर में मौजूद थी. आरोप है कि युवक ने उसे कमरे से खींचकर बाहर भेज दिया और दरवाजा बंद कर लिया.  फिर उसने रजनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. तड़प-तड़प कर मौके पर ही रजनी की मौत हो गई. ​लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. कानून के शिकंजे और पुलिस के खौफ से डरकर आरोपी सुरेंद्र ने भी कमरे के भीतर ही सल्फास की गोली खाकर अपनी जान दे दी.

बेटी की सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया. अंदर रजनी शुक्ला और सुरेंद्र उर्फ सीताराम तिवारी मृत अवस्था में मिले. घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया.

Advertisement

खुद भी खाई सल्फास

सूचना मिलने के बाद एसडीओपी भावना सिंह दांगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई.

पन्ना जिले के पवई क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता की मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. घर के अंदर हुई इस घटना में एक युवक पर महिला की हत्या का आरोप है. जबकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »