धार्मिक आयोजन में 'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर डांस, ऑन ड्यूटी सिपाही ने डांसर के सिर पर उड़ेला पानी- Video

मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सिंगोली नगर परिषद के सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन कार्यक्रम में लोग महिला डांसरों को बुलाकर अश्लील गाने पर डांस कर रहे हैं. जबकि कुछ लोग महिला डांसर के सिर पर पानी उड़ेल रहे हैं.

Advertisement
डांसर के ऊपर पानी उड़ेलते लोग डांसर के ऊपर पानी उड़ेलते लोग

आकाश चौहान

  • नीमच,
  • 18 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

मध्य प्रदेश के नीमच जिला मुख्‍यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर सिंगोली नगर परिषद के आयोजन में अश्‍लील डांस का वीडियो सामने आया है. यहां नगर परिषद के सांस्‍कृतिक व धार्मिक आयोजन में बी ग्रेड डांसरों को बुलाकर फूहड़ डांस करवाया गया. यहीं नहीं इस आयोजन में सिंगोली थाने पर पदस्‍थ एक आरक्षक ऑन ड्यूटी सादे ड्रेस में नृत्‍यांगना के सिर पर पानी उड़ेलता दिख रहा है. इस प्रोग्राम का वीडियो वायरल हो रहा है. जिससे जिला पुलिस की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Advertisement

कार्यक्रम बंद कराने गया पुलिसकर्मी भी नाचा

जानकारी अनुसार मदन शर्मा नामक आरक्षक सिंगोली थाने पर सूचना संकलन में पदस्‍थ है. वह नगरपरिषद के आक्रेस्‍ट्रा के आयोजन में फूहड़ डांस करने वाली महिला के सिर पर पानी उड़ेल रहा है. बताया जा रहा है कि आरक्षक देर रात हो जाने पर कार्यक्रम बंद करवाने पहुंचा था, लेकिन वह डांसर के डांस का दिवाना होकर कार्यक्रम का हिस्‍सा बन गया और मंच पर चढ़कर डांस कर रही महिला के सिर पर पानी डालने लगा.

यह भी पढ़ें: मोहल्ले में बजा DJ, लड़कों का डांस देख छत पर नाची लड़कियां, दिखा गजब नजारा

महिला टिप-टिप बरसा पानी गाने पर डांस कर रही है. गाने पर महिला के साथ अन्‍य लोग भी बीच-बीच में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आरक्षक सफेद शर्ट में है, जो मंच पर चढ़ने के साथ ही महिला के सिर पर पानी डाल रहा है.

Advertisement

लोगों ने की निंदा

इस वीडियो ने नगर परिषद के संस्कारों की पोल खोल कर रख दी है. अपने आप को संस्कारी बताने वाली नगर परिषद की महिला मेला समिति की अध्यक्षता में आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली बालाओं ने खुले आम अश्लील डांस किए. इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ लोगों ने निंदा की है. उनका कहना है कि सभ्य समाज में इस प्रकार के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को भटकाने का काम करते हैं. नगर परिषद को ऐसे आयोजनों से बचना चाहिए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »