2 साल की बछिया के पैर रस्सी से बांधकर दुष्कर्म, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि 2 साल की गाय की बछिया के पैर रस्सी से बंधे थे और गांव का प्रभुनाथ केवट दुष्कर्म कर रहा था. उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया. पुलिस ने धारा 377 और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस कर मामले को जांच में लिया है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. (सांकेतिक तस्वीर) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. (सांकेतिक तस्वीर)

विजय कुमार विश्वकर्मा

  • रीवा,
  • 06 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

मध्य प्रदेश के रीवा में 2 साल की बछिया के साथ घिनौनी हरकत दुष्कर्म की वारदात हुई है. आरोपी बछिया के पैर बांधकर रात 11 बजे वारदात को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाश कर रही है. 

मामला रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत ग्राम मलैगंवा का है. फरियादी ने हनुमना थाना जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. फरियादी राम बहादुर केवट ने बताया कि करीब 7 बजे शाम अपनी गाय की बछिया को घर के पीछे तरफ पेड़ से बांधकर थ्रेशर लगाने के लिए खेत चला गया था.  

Advertisement

खेत से रात करीब 11 बजे थ्रेशर बंद करके वापस घर आया तो देखा कि इसकी 2 साल की गाय की बछिया के पैर रस्सी से बंधे थे और गांव का प्रभुनाथ केवट दुष्कर्म कर रहा था. उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया. पुलिस ने धारा 377 और 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस कर मामले को जांच में लिया है. 

दिल्ली में कुत्ते से रेप करने वाला गिरफ्तार

उधर, राजधानी नई दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक कुत्ते से रेप का मामला सामने आया है. यहां जेजे कॉलोनी में एक शख्स ने कुत्ते को हवस का शिकार बनाया. आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.  

इंद्रपुरी जेजे कॉलोनी के बी ब्लॉक में रहने वाले राजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके घर के पास सतीश नामक लड़का रहता है. जो कि नशे का आदी है. उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को जब वह शादी समारोह से घर लौटे को उन्हें कुत्ते के रोने की आवाज सुनाई दी. जब वे उस जगह पहुंचे जहां से कुत्ते के रोने की आवाज आ रही थी तो दंग रह गए. उन्होंने देखा कि सतीश एक कुत्ते से रेप कर रहा है. उन्होंने तुरंत उसका वीडियो रिकॉर्ड किया. फिर उसी वीडियो को लेकर उन्होंने थाने में दिखाया और रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »