'3 दिन में मार दिया जाएगा...', MP के मंत्री कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी दी गई है. जिसके बाद पुलिस ने मंत्री की सुरक्षा को बढ़ा दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Advertisement
मंत्री कुंवर विजय शाह (फाइल फोटो) मंत्री कुंवर विजय शाह (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 15 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी  मुकेश दरबार नाम के व्यक्ति ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दी थी. पोस्ट में कहा गया था कि मंत्री को तीन दिन में मार दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक राजस्थान-एमपी बॉर्डर पर श्योपुर के पास से बीती रात आरोपी को पुलिस ने पकड़ा. आरोपी पर पहले से आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. वहीं, धमकी के बाद मंत्री विजय शाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच भी कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'घबराने की कोई जरूरत नहीं, इंतजाम पुख्ता हैं...', भोपाल के जहरीले कचरे को लेकर बोले MP के मंत्री विजय शाह

कुंवर विजय शाह वर्तमान में जनजातीय कार्य मंत्री हैं. पुलिस ने बताया कि मंत्री कुंवर विजय शाह को जान से मारने धमकी दी गई थी. इस मामले में  मुकेश दरबार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पूर्व वनमंत्री विजय शाह के लिए हुई मुर्गा भरता पार्टी, कमेंट्री कर खुद फंस गए 'माननीय'

पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा तीन दिन में जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसको लेकर ⁠हरसूद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गा है. आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान-एमपी बॉर्डर पर श्योपुर के पास से बीती रात हुई है. वहीं, धमकी के बाद मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »