होली पर मोहन सरकार का बड़ा धमाका! MP में DA 3% बढ़ाने का ऐलान, सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस बार की होली बेहद खास होने वाली है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्योहार के मौके पर एक ऐसा बड़ा धमाका किया है, जिससे लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

Advertisement
मुख्यमंत्री मोहन यादव (फाइल फोटो) मुख्यमंत्री मोहन यादव (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इस बार की होली खास होने वाली है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्योहार के मौके पर प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है. अब राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 58% हो गया है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ अप्रैल के वेतन से मिलेगा, जिसका भुगतान मई 2026 में किया जाएगा. यानी मई महीने की सैलरी में अब यह राशि बढ़ी हुई आएगी. इसके अलावा, जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का पिछला एरियर भी मई 2026 से ही 6 बराबर किस्तों में दिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव की पहली कृषि कैबिनेट... किसानों के लिए ₹27,746 करोड़ का 'महा-पैकेज'; सिंचाई से लेकर पशुपालन तक बड़े फैसले

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा 

इस फैसले का फायदा सिर्फ ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि पेंशनर्स को भी मिलेगा. पेंशनर्स को जनवरी और फरवरी 2026 की पेंशन में 58% के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग के भले के लिए काम कर रही है. बता दें कि आज दिन में बड़वानी कैबिनेट में किसानों के लिए कई बड़े फैसले लेने के बाद, शाम होते-होते सीएम ने कर्मचारियों का भी दिल जीत लिया. सीएम मोहन यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »