Lover के साथ भागने के लिए बेटी ने मां-बाप को खिलाई 'जहर वाली रोटी'; ऑडियो क्लिप से खुला खौफनाक राज

MP News: मुरैना के पोरसा में बेटी ही अपने माता पिता की जान की की दुश्मन बन गई. प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता को चूहे मारने वाला जहर खिला दिया. रोंगटे खड़े कर देने वाला ऑडियो सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Advertisement
बड़ी मुश्किल से बची माता पिता की जान.(Photo:ITG) बड़ी मुश्किल से बची माता पिता की जान.(Photo:ITG)

हेमंत शर्मा

  • मुरैना,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. पोरसा इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की. इसके बाद वह प्रेमी के साथ भाग गई. खुशनसीबी रही कि समय पर इलाज मिलने से माता-पिता की जान बच गई.

Advertisement

यह पूरा घटनाक्रम बीते मार्च महीने की 28 तारीख को शुरू हुआ था. पोरसा में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने माता-पिता को खाने में जहर मिलाने की साजिश रची. इसमें उसके प्रेमी सुदामा ने साथ दिया. लड़की ने अपने प्रेमी को फोन करके चूहे मारने की दवा मंगाई और यही दवा उसने खाने में मिला दी और यही खाना उसने अपने माता-पिता को खिला दिया.

जहरीला खाना खाने के बाद माता-पिता की तबीयत बिगड़ने लगी. इधर बेटी प्रेमी के साथ भाग गई. दंपती की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया. इलाज लेने के बाद दोनों की तबीयत सही हुई. इसके बाद 2 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी लेकर माता-पिता थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी.

साजिश का ऑडियो सबूत

Advertisement

इस पूरे मामले में ऑडियो क्लिप भी सामने आई है जिसमें नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से लगातार बात कर रही है. ऑडियो में साफ मालूम चल रहा है कि लड़की ने अपनी प्रेमी से जहर मंगाया और फिर खाने में मिला दिया. पुलिस ने ऑडियो क्लिप के आधार पर लड़की और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है.

इनका कहना

थाना प्रभारी पोरसा दिनेश सिंह ने बताया कि पोरसा में एक नाबालिग ने अपने पिता को चूहा मार दवाई रोटी में मिलाकर खिला दी थी. उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इसी सूचना से पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच जारी है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement