केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की बेटी की शादी में जेपी नड्डा-योगी समेत कई VVIP पहुंचे, पंडाल में लगे नारे, VIDEO

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की बेटी निवेदिता का विवाह मंगलवार को धूमधाम से हुआ. विवाह समारोह का आयोजन शहर के मेला ग्राउंड पर किया गया. नव दंपति को आशीर्वाद देने कई राजनीतिक हस्तियां ग्वालियर पहुंचीं. शादी समारोह में करीब 50 हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी में कई हस्तियां शामिल हुईं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी में कई हस्तियां शामिल हुईं

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर,
  • 07 जून 2023,
  • अपडेटेड 4:49 AM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की बेटी निवेदिता का विवाह मंगलवार को धनकोट जिला के सीहोर के रहने वाले नीरज सिंह भाटी के साथ धूमधाम से हुआ. नव दंपति को आशीर्वाद देने कई राजनीतिक हस्तियां ग्वालियर पहुंचीं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमंता बिस्वा सरमा, स्वतंत्र देव सिंह समेत कई VVIP ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया.

Advertisement

विवाह समारोह का आयोजन शहर के मेला ग्राउंड पर किया गया. वहीं, प्रशासन की ओर से कई रिसॉर्ट्स अधिग्रहित किए गए थे.  कई VVIP के शादी समारोह में शिरकत करने के चलते बाहर से भी कई VIP गाड़ियों को हायर किया गया था. 

शादी समारोह में करीब 50 हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए. दिल्ली-आगरा के हलवाई ने शादी के लिए लजीज खाना पकाया. आगरा के हलवाई चाट के लिए फेमस हैं, इसलिए उनकी टीम को चाट का काम सौंपा गया. वहीं, ग्वालियर की टीम के पास मेन मील यानी खाने का काम दिया गया था. शादी के लिए एक हजार से ज्यादा हलवाई सिर्फ खाना बनाने के लिए लगाए गए.

VVIP और VIP मेहमानों को शादी समारोह तक बगैर किसी परेशानी के सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को लेकर जबरदस्त तैयारी की थी. इसके लिए 2 हजार से ज्यादा जवान और अफसरों ने पूरी व्यवस्था संभाली. 

Advertisement

वीवीआईपी (VVIP) रूट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सेक्टर-25 में पांच डीएसपी तैनात किए गए थे. शादी समारोह में शिरकत करने वाले अधिकांश VIP वंदेभारत और शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे. जबकि कुछ  VVIP चार्टर्ड फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचे.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »